By अभिनय आकाश | Jan 04, 2025
तमिलनाडु में विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा बनाने वाली फैक्ट्री में विस्फोट हो गया। विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा निर्माण इकाई में विस्फोट के बाद लगभग छह लोगों की मौत हो गई। अग्निशमन एवं बचाव विभाग के अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में एक पटाखा निर्माण फैक्ट्री में विस्फोट हुआ। शुरुआती जांच के मुताबिक, आशंका है कि विरुधुनगर के सत्तूर में पटाखा फैक्ट्री में मजदूर पटाखे बनाने के काम में लगे थे तभी यह विस्फोट हुआ है।
दुर्घटना स्थल के 500 मीटर से एक किलोमीटर के दायरे में स्थित स्कूलों को एहतियात के तौर पर दिन भर के लिए बंद करने को कहा गया है। जिलाधिकारी ने यहां संवाददाताओं को बताया कि ट्रक चालक द्वारा दुर्घटना की सूचना दिए जाने के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात रोककर बड़ी दुर्घटना को टाल दिया। बीपीसीएल, आईओसीएल, उद्योग सुरक्षा अधिकारी और तकनीकी विशेषज्ञ घटनास्थल पर पहुंचे और रिसाव को रोका।