पलटे टैंकर में हुआ विस्फोट, देखने जुटे लोगों में से एक की मौत, 23 घायल

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 26, 2022

मध्य प्रदेश के खरगोन जिले में बुधवार सुबह ईंधन के एक टैंकर में आग लगने और विस्फोट होने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि कम से कम 23 अन्य घायल हो गए। एक अधिकारी और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह घटना जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बिस्टान थाना क्षेत्र के अंजनगांव के पास बुधवार सुबह पांच बजे के आसपास हुई।

अंजनगांव निवासी घुरमुल सिसोदिया ने बताया कि लोग गांव के पास पलटे ईंधन टैंकर को देखने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे तो अचानक उसमें आग लग गई। घायलों में से एक जगदीश ने बताया कि हादसे के बाद ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो पलटे हुए टैंकर में अचानक विस्फोट हो गया। जगदीश के अनुसार, टैंकर के पलटने के बाद चालक और परिचालक मौके से फरार हो गए।

प्रमुख खबरें

BMW Industries ने Bokaro में शुरू किया रंग लेपित इस्पात का निर्माण

शारदीय Navratri 2026: मां शैलपुत्री की पूजा आज, दोपहर में 12:01 बजे से अभिजीत मुहूर्त

अमेरिका के PERM कार्यक्रम निलंबन का Infosys के कामकाज पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा

Shardiya Navratri 2026: नवरात्रि में 9 दिन दीये में डालें ये 9 चीजें, दूर होगी नकारात्मक ऊर्जा