कोरोना प्रभाव के बावजूद निर्यातकों को निर्यात कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 03, 2021

नयी दिल्ली। दुनिया के बड़े बाजारों में उत्साहजनक मांग को देखते हुए देश में कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बावजूद निर्यातकों ने देश निर्यात कारोबार बेहतर रहने की उम्मीद जताई है। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (एफईआईओ) के अध्यक्ष एस.के सराफ ने कहा कि ज्यादातर राज्यों में कोरोना के कारण लगाए आंशिक या सम्पूर्ण प्रतिबंधों से विनिर्माण और निर्यात संबंधित सेवाओं को छूट दी गई है।केंद्र सरकार ने भी माल की अंतर-राज्य आवाजाही की अनुमति भी दे रखी है।

इसे भी पढ़ें: 5 मई को CM पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी, चुनी गईं विधायक दल की नेता

उन्होंने आपसी सहमति से माल पहुंचाने की अवधि को बढ़ा दिया हैं।’’ सराफ ने सरकार से मर्चेंडाइज एक्सपोट्स फ्राम इंडिया स्कीम (एमईआईएस) 2020- 21 के तहत दिसंबर 2020 तक और सविर्सिज एक्सपोर्ट्र्स फ्राम इंडिया स्कीम (एसईआइ्रएस) सुविधा के तहत फाइलिंग की सुविधा खोलने का आग्रह किया। लुधियाणा स्थित हैंड टूल्स एसोसियेसन के अध्यक्ष एस सी रलऊन ने भी कहा कि इंजीनियरिंग क्षेत्र में आर्डर बुक अच्छी है और अमेरिका तथा यूरोप में मांग बढ़ रही है। वाणिज्य मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल में भारत का निर्यात बढ़कर 30.21 अरब डॉलर पर पहुंच गया तथा इस दौरान व्यापार घाटा भी बढ़कर 15.24 अरब डॉलर हो गया।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी