चलती गाड़ी में कर रहे थे प्यार का इजहार,सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल,पुलिस ने शुरू की तलाश

By सुयश भट्ट | Sep 08, 2021

भोपाल। राजधानी भोपाल में एक लड़के और लड़की का चलती बाइक पर लव एक्शन वीडियो सामने आया है। चलती बाइक की टंकी पर बैठी लड़की अपने प्रेमी से चिपककर बैठी नजर आ आई। वीडियो सोमवार का बताया जा रहा है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर अन्य CCTV कैमरे भी तलाशने शुरू कर दिए हैं। ताकि गाड़ी नंबर के आधार पर युवक की पहचान की जा सके।

भोपाल के वीआईपी रोड पर हमेशा ही युवा बाइक से स्टंट करते रहते हैं। यहां पर पहले भी देर रात को युवा बाइक से मस्ती करते पकड़े जा चुके हैं। इन सबके बाद पुलिस का वीआईपी रोड के दोनों तरफ पाइंट लगाया जाने लगा था। लेकिन अब सिर्फ शाम के समय ही पुलिस का पाइंट रहता है।

इसे भी पढ़ें:फर्जी आयुष्मान कार्ड बनाने वाले गिरोह का हुआ पर्दाफाश, आरोपी हुआ गिरफ्तार 

इस वीडियो के वायरल होने के बाद एसपी विजय खत्री ने कहा कि खतरनाक तरीके से एक लड़के और लड़की का गाड़ी चलाने का मामला सामने आया है। वीडियो के आधार पर युवक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। लेकिन अभी तक इसको लेकर के किसी ने पुलिस से शिकायत नहीं की है।

प्रमुख खबरें

Punjab and Haryana High Court ने दी अनुमति, मानसा के पैतृक गांव में होगा दलजीत का अंतिम संस्कार

Delhi Drugs Control Department ने 569 निरीक्षणों में पकड़े 272 उल्लंघन, नकली दवाएं पकड़ीं

Election Commission का फैसला: SIR मसौदे से छूटे दिल्ली के वोटर बिना कानूनी कार्रवाई के भरें Form 6

Odisha Flood Relief: चक्रवात प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 107.7 करोड़ रुपये