किसानों के मार्च के मद्देनजर पंजाब-हरियाणा सीमाओं पर व्यापक प्रबंध

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 11, 2024

चंडीगढ़। किसानों के 13 फरवरी को प्रस्तावित दिल्ली चलो मार्च से पहले अंबाला, जींद और फतेहाबाद जिलों में पंजाब-हरियाणा सीमाओं को सील करने के लिए विस्तृत व्यवस्था की जा रही है। हरियाणा पुलिस ने शनिवार को एक यातायात परामर्श जारी कर हरियाणा से पंजाब तक प्रमुख मार्गों पर संभावित यातायात व्यवधान की आशंका को देखते हुए यात्रियों से 13 फरवरी को अति आवश्यक होने पर ही राज्य की सड़कों पर यात्रा करने का आग्रह किया। 

संयुक्त किसान मोर्चा (अराजनीतिक) और किसान मजदूर मोर्चा ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) के संबंध में कानून बनाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर केंद्र सरकार पर दबाव डालने के लिए 13 फरवरी को 200 से अधिक किसान यूनियनों के समर्थन से दिल्ली चलो मार्च की घोषणा की है। हरियाणा पुलिस के यातायात परामर्श में आम लोगों से अपील की गई है कि वे केवल अत्यावश्यक परिस्थितियों में ही पंजाब की यात्रा करें।

प्रमुख खबरें

Ukraine ने Russia के समारा में दागी मिसाइल, रोसकॉसमॉस से जुड़ा सेंटर हुआ क्षतिग्रस्त

PM Narendra Modi बोले- Aviation Sector में तेजी से बढ़ रहे रोजगार के नए अवसर

PM Modi ने किसानों से Chemical Free Farming अपनाने की अपील की, सप्त धारा का दिया खाका

Mahindra Scorpio Lifestyler अप्रैल 2027 तक होगी लॉन्च, कीमत 19.79 लाख से कम