विदेश मंत्री जयशंकर जेएनयू में अरावली शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 03, 2025

विदेश मंत्री एस जयशंकर छह अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में दो दिवसीय अरावली शिखर सम्मेलन-2025 का उद्घाटन करेंगे। स्कूल ऑफ इंटरनेशनल स्टडीज (एसआईएस) विदेश मंत्रालय और चिंतन रिसर्च फाउंडेशन के सहयोग से जेएनयू में इस शिखर सम्मेलन का आयोजन कर रहा है।

उन्होंने बताया कि एसआईएस के छात्र रह चुके जयशंकर मुख्य अतिथि के रूप में इस शिखर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जेएनयू के कुलाधिपति कंवल सिब्बल, कुलपति प्रोफेसर शांतिश्री धुलिपुड़ी पंडित, प्रोफेसर मट्टू और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद होंगे।

आयोजकों ने बताया कि शिखर सम्मेलन में ‘इंटरनेशनल स्टडीज’ पत्रिका के एक विशेष संस्करण का विमोचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इसमें जेएनयू के इतिहास और योगदान पर 15 मिनट की एक वृत्तचित्र भी प्रदर्शित की जाएगी। आयोजकों ने यह भी घोषणा की कि अरावली शिखर सम्मेलन अब हर साल आयोजित किया जाएगा।

प्रोफेसर मट्टू ने कहा, “अरावली शिखर सम्मेलन संस्थान के 70वें वर्षगांठ समारोह में एक महत्वपूर्ण पल है। एसआईएस लंबे समय से एक ऐसा केंद्र रहा है, जहां विद्वत्ता और नीति आपस में मिलते हैं, तथा यह सम्मेलन उसी भावना का प्रतीक है।” उन्होंने कहा, “इस अशांत दौर में, हमें अपनी विदेश नीति में प्राचीन ज्ञान को समाहित करने की आवश्यकता है, जैसे कि अरावली की प्राचीन पर्वत शृंखला।

प्रमुख खबरें

Passport, Aadhar, PAN, Voter Card अगर Indian Citizenship का सबूत नहीं हैं तो क्या है भारतीय नागरिकता का प्रमाण?

Fake Emergency Chapter Controversy | सावधान! सोशल मीडिया पर घूम रही है NCERT की नकली किताब, काउंसिल लेगी कानूनी एक्शन

Venezuela Earthquakes | 32 की मौत- 700 से ज्यादा घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, बोले- संकट में हर संभव मदद को तैयार है भारत

Prabhasakshi NewsRoom: Indira Gandhi ने क्यों लगाई थी Emergency? Congress ने क्यों आधी रात को छीन लिये थे नागरिकों के सारे अधिकार?