S Jaishankar पहुंचे Ethiopia, द्विपक्षीय संबंधों और रणनीतिक साझेदारी पर होगी वार्ता

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Oct 09, 2026

अदीस अबाबा (इथियोपिया), नौ अक्टूबर भारत और इथियोपिया के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए वार्ता करने के उद्देश्य से विदेश मंत्री एस. जयशंकर शुक्रवार को अदीस अबाबा पहुंचे। जयशंकर अफ्रीकी देशों की अपनी तीन दिवसीय यात्रा के अंतिम पड़ाव के तहत कोट डी आइवर से इथियोपिया पहुंचे। जयशंकर ने सोशल मीडिया पर अपने एक पोस्ट में कहा, ‘‘नमस्कार, अदीस अबाबा!

इथियोपिया पहुंचकर बेहद खुशी हुई। गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए राज्य मंत्री बेरहानू त्सेगाये का धन्यवाद।’’ विदेश मंत्री ने कहा कि वह ‘‘रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए सार्थक बातचीत को लेकर उत्सुक हैं।’’ हवाई अड्डे पर इथियोपिया के विदेश मामलों के राज्य मंत्री बेरहानू त्सेगाये ने जयशंकर का स्वागत किया। त्सेगाये ने सोशल मीडिया पर एक संदेश में कहा, ‘‘ इस यात्रा के दौरान उच्चस्तरीय वार्ता होगी, जिससे इथियोपिया और भारत के बीच बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने में मदद मिलेगी।’’ उन्होंने कहा कि इन चर्चाओं का उद्देश्य ‘‘दोनों देशों के बीच बहुआयामी द्विपक्षीय साझेदारी को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाना है।’’ अदीस अबाबा में जयशंकर ‘क्षेत्रीय मिशन प्रमुखों’ के सम्मेलन की अध्यक्षता भी करेंगे।

प्रमुख खबरें

बिंदापुर में तीसरी मंजिल से LPG सिलेंडर फेंककर युवक की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

World Chess Championship में डी गुकेश और Javokhir Sindarov का तीसरा मुकाबला ड्रॉ रहा

Tirana में PM Edi Rama के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प

Bloomberg जांच में खुलासा, China में Nvidia Blackwell चिप्स से जुड़े Alice Huang के तार