विदेश मंत्रालय ने मोदी, बाइडन की ‘‘याददाश्त कमजोर’’ संबंधी राहुल की टिप्पणी को दुर्भाग्यपूर्ण बताया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 30, 2024

विदेश मंत्रालय ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उस टिप्पणी की आलोचना की जिसमें उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी ‘‘याददाश्त कमजोर’’ होने लगी है।

जायसवाल ने कहा, ‘‘हम ऐसी रिपोर्ट या टिप्पणियों को दुर्भाग्यपूर्ण मानते हैं और ये अमेरिका के साथ मधुर और मैत्रीपूर्ण संबंधों के अनुरूप नहीं है, तथा भारत सरकार का रुख प्रदर्शित नहीं करती।’’

उन्होंने यह बात अपने साप्ताहिक मीडिया ब्रीफिंग में गांधी की टिप्पणियों पर पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में कही। महाराष्ट्र के अमरावती में 16 नवंबर को एक रैली में गांधी ने कथित तौर पर कहा था कि ऐसा लगता है कि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन की तरह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की भी ‘‘याददाश्त कमजोर’’ होने लगी है।

प्रमुख खबरें

Golmaal 5 Release Date: हंसी का महा-हंगामा! रोहित शेट्टी और अजय देवगन की गोलमाल 5 की आधिकारिक रिलीज़ डेट का ऐलान

Samrat Choudhary ने Bihar Flood पीड़ितों के लिए एक महीने का वेतन दान किया

कहां पर रखा है मिसाइलों का जखीरा ये इजरायल को बताया, मोसाद के जासूस को ईरान ने फांसी पर लटकाया

Nandigram Bypoll: कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान की गिरफ्तारी पर Pawan Khera का भाजपा पर वार