टीवी और फोन देख-देखकर आंखों पर असर, अब Eye Drop की डिमांड बढ़ी

By निधि अविनाश | Apr 14, 2020

नई दिल्ली। देश में तेजी से बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामलों की वजह से मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी ने लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ा दिया है। लॉकडाउन की वजह से लोग अपने घरों में ही रह रहे है और ज्यादा से ज्यादा टीवी और मोबाइल में अपना समय बीता रहे है जिसकी वजह से अचानक आई ड्रॉप्स की मांग बढ़ गई है। दवा दुकानदारों के मुताबिक पहले लोग यह दवा मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद आंख में डालने के लिए खरीदते थे लेकिन अब इन दवाओं का स्टॉक कम होता जा रहा है। इसकी बड़ी वजह सिर्फ लॉकडाउन में लोगों का ज्यादातर टीवी और स्मार्ट फोन देखना है। एक खबर के मुताबिक केमिस्ट विजय पाल ने कहा कि ड्राई आई के लिए इस्तेमाल होने वाले आईड्रॉप की मांग काफी बढ़ गई है। इससे दवाओं का स्टॉक कम हो गया है।बता दे कि जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है तब से ही लोग थोक में  पैरासिटामोल और इंसुलिन की दवाओं को खरीद रहे है। हालांकि दवा दुकानदारों का यह भी कहना है कि दवाइयों की कमी नहीं है। 

वहीं बात करे कोरोना के बढ़ते मरीजों के बीच मार्च की तुलना अप्रैल में दवाओं की बिक्री में 30 से 40 पर्सेंट की कमी आई है। क्योंकि अब लोग वहीं दवा खरीद रहे है जो डॉक्टर लिख रहे हैं। डॉक्टर व दवा विक्रेताओं के अनुसार दवाइयों की बिक्री में आ रही कमी ठीक है और इसकी बड़ी वजह कोरोना वायरस है। 

प्रमुख खबरें

London में बोले Sagar Adani- भारत की Energy Security के लिए चाहिए 2000 GW नई क्षमता

UP में Green Energy का महाप्लान, CM Yogi का ऐलान- 20,000 MW नवीकरणीय ऊर्जा का लक्ष्य

Mumbai Police का बड़ा एक्शन, मुहर्रम में हज़ारों को ज़हर देने की साज़िश नाकाम, 14900 Poison Capsules ज़ब्त

Vaiko की MDMK ने DMK से तोड़ा 9 साल का Alliance, कहा- पहचान मिटाने की साजिश