Eye Makeup Tips: मानसून में नहीं फैलेगा आंखों का मेकअप, इन ट्रिक्स से पाएं 'स्मज-फ्री' लुक

By अनन्या मिश्रा | Aug 18, 2025

जब भी बारिश का महीना आता है, तो हमारा काम भी काफी बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि हमें यह सोचने में समय लग जाता है कि आंखों के मेकअप को कैसे करें। क्योंकि इस मौसम में पसीना, चिपचिपाहट और ऑयली स्किन होने के कारण मेकअप ज्यादा समय तक नहीं टिकता है। जिनमें विंग्ड आईलाइनर या शिमरी आईशैडो सबसे पहले खराब होता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे ट्रिक्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको फॉलो करने से आपका आई मेकअप फ्रेश और स्मज फ्री रहेगा।

पहले प्राइमर लगाएं

आई मेकअप लंबे समय तक टिका रहे, इसके लिए सबसे जरूरी आई प्राइमर होता है। क्योंकि यह न सिर्फ कलर को अच्छा दिखाता है, बल्कि क्रीजिंग और स्मजिंग से भी बचाता है। इसके लिए आप कोई हल्का और ऑयल फ्री प्राइमर चुन सकती हैं। जिससे की आंखों पर मेकअप अच्छे से टिक सके। आप अपनी स्किन टोन के हिसाब से कलर चुन कर अपनी आंखों पर अप्लाई कर सकती हैं। इससे आपका आई मेकअप अच्छा लगेगा।

मेकअप सेट करें

आईशैडो या लाइनर लगाने के बाद स्पेशल आई मेकअप सेटिंग स्प्रे या फिर हल्का सा ट्रांसलूसेंट पाउडर जरूर लगाना चाहिए। ऐसा करने से आपका मेकअप लॉक हो जाता है। वहीं पसीने या बारिश में भी यह कम बहेगा। इसलिए मेकअप सेट होने से पहले आपको इन बातों का खास ध्यान रखना पड़ेगा।

सही फॉर्मूला चुनना जरूरी

मानसून में क्रीमी आईशैडो जल्दी फैल सकता है। ऐसे में पाउडर फॉर्मूला ज्यादा बेहतर माना जाता है। लेकिन अगर आप क्रीमी आईशैडो लगाना चाहती हैं, तो उसके ऊपर उसी रंग का पाउडर आईशैडो अप्लाई करें। इससे आपका मेकअप सेट रहेगा।

प्रमुख खबरें

Bihar Government ने BIIPP 2025 के साथ Bauma CONEXPO 2026 में दिखाई अपनी औद्योगिक क्षमता

डेट पर जाने से पहले घंटों तैयार होने का झंझट छोड़ रहे युवा, Unpolished Look वाला ये नया ट्रेंड क्यों हो रहा वायरल?

Team India के Selection Pattern ने दिए संकेत, अब केवल Test Cricket तक सिमटा Rishabh Pant का भविष्य

Narendra Modi ने भारत को सेमीकंडक्टर निर्माण केंद्र बनाने पर दिया जोर, अमेरिकी विधेयक पर भारत सतर्क