Adi Mudra: खर्राटों की वजह से झेलनी पड़ती है शर्मिंदगी, तो डेली रूटीन में शामिल करें ये मुद्रा

By अनन्या मिश्रा | Jul 26, 2023

ऐसे तो सोते समय खर्राटे आना एक आम समस्या है। लेकिन आपके खर्राटे के कारण दूसरों की नींद खराब होती है। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खर्राटे की समस्या होने पर कई बार शर्मिंदगी उठानी पड़ती है। कुछ लोग खर्राटों से निजात पाने के लिए कई तरह के उपाय आजमाते हैं। लेकिन इससे कोई बहुत ज्यादा लाभ देखने को नहीं मिलता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। 

इसे भी पढ़ें: Women Health: 30 के बाद महिलाओं के शरीर में होते हैं कई बदलाव, जानिए क्यों बढ़ने लगता है वेट

खर्राटे आने के कारण

नींद की कमी

बढ़ता वजन 

थकान

स्मोकिंग

अल्‍कोहल

तनाव

खर्राटे से निजात पाने वाली मुद्रा

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, खर्राटों की समस्या को कम करने के लिए आदि मुद्रा एक असरदार तकनीक है। इस मुद्रा को कोई भी व्यक्ति कर सतता है। अगर आप अपनी डेली रुटीन में इस मुद्रा को शामिल करते हैं और 10-15 मिनट कर इस मुद्रा को करने के आपको बेहतर रिजल्ट प्राप्त होंगे। इस मुद्रा को करने से बॉडी में ऑक्सीजन का फ्लो अच्छा रहने के साथ ही लंग्स की कार्यक्षमता भी बढ़ती है। इस मुद्रा को डेली रूटीन में शामिल करने से दिमाग शांत होता है और नर्वस सिस्टम अच्छे से काम करता है। इस मुद्रा को करने से खर्राटे से राहत मिलती है।

ऐसे करें आदि मुद्रा

सबसे पहले पीठ को सीधा करके बैठ जाएं।

अब अपने अंगूठे को छोटी उंगली के किनारे पर रखें।

फिर बाकी उंगलियों को अंगूठे से कवर कर मुट्ठी बनाएं।

इसके बाद हाथों को घुटनों या फिर अपनी जांघों पर रखें।

फिर आंखें बंद रखें, इस मुद्रा को करने के दौरान सांस लेते और छोड़ते रहें।

आदि मुद्रा के फायदे

यह मुद्रा कोर्टिसोल के लेवल को कम करने के साथ ही मन को शांत करती हैं।

पेट को स्वस्थ रखने के साथ ही हड्डियों और मसल्स को मजबूती मिलती है।

सांस संबंधी रोगों के निजात मिलने के साथ ही बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।

यह मुद्रा दिल को हेल्दी रहती है।

लो ब्लड प्रेशर से परेशान लोगों को इस मुद्रा से फायदा मिलती है।

आदि मुद्रा करने से पैंक्रियाज के काम को बेहतर करती है।

इसके साथ ही ब्लड शुगर को कंट्रोल करता है।

प्रमुख खबरें

US-Iran की Peace Talks पर बड़ा सस्पेंस, क्या Pakistan में होगी बातचीत? तेहरान ने साधी चुप्पी

Deputy CM की रेस चूके Shravan Kumar को मिला वफादारी का इनाम, बने JDU विधायक दल के नेता

Operation Mahadev Inside Story: 15000 फीट पर 97 दिन चली traking, Special Forces ने ऐसे लिया बदला

Mumbai में सरेआम गुंडागर्दी! TMC MP Yusuf Pathan के रिश्तेदार Arrest, CCTV में कैद हुई वारदात