विवादों पर फेसबुक की सफाई, किसी पार्टी से कोई नाता नहीं, हेट स्पीच के लिए कोई जगह नहीं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 21, 2020

नयी दिल्ली। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक के भारत प्रमुख ने मौजूदा राजनीतिक विवाद के बीच शुक्रवार को कहा कि वह एक पक्षपात से रहित मंच है और उसमें लोक हस्तियों द्वारा डाले जाने वाले वैसे पोस्ट आगे भी हटाये जाते रहेंगे, जो उसके मानकों के अनुरूप नहीं होंगे। यह टिप्पणी ऐसे समय आयी है, जब फेसबुक के ऊपर आरोप लग रहा है कि वह सत्ता में बैठी पार्टी के नेताओं के नफरत भरे पोस्ट नहीं हटाती है और उनके ऊपर विवादित सामग्रियों को हटाने की अपनी नीति पर ठीक से अमल में नहीं करता है। अमेरिकी अखबार वाल स्ट्रीट जर्नल में हाल में प्रकाशित एक खबर में आरोप लगाया गया है कि फेसबुक की सामग्री संबंधी नीति भारत में सत्ताधारी पार्टी का पक्ष लेती है। उसके बाद से सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच इसे लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। फेसबुक इंडिया के उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अजीत मोहन ने एक ब्लॉग पोस्ट में कहा, ‘‘फेसबुक हमेशा से एक खुला, पारदर्शी और गैर-पक्षपातपूर्ण मंच रहा है, जहां लोग खुद को स्वतंत्र रूप से अभिव्यक्त कर सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

Sadhna Group चेयरमैन Rakesh Kumar Gupta मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार, अदालत ने ईडी हिरासत में भेजा

Sarva Pitru Amavasya 2026: पूर्वजों के प्रति सम्मान का प्रतीक है सर्वपितृ अमावस्या

Crazy Rich Asians प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी! HBO ने किया सीरीज का ऐलान, जानिए भारत में कहां देख सकते हैं ओरिजिनल फिल्म

Ranchi T20I में रनों की बारिश पर Gautam Gambhir बोले- बल्ले और गेंद में संतुलन जरूरी