फेसबुक को सितंबर तिमाही में 5.14 अरब डॉलर का मुनाफा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 31, 2018

सान फ्रांसिस्को। सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक का मुनाफा 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में नौ प्रतिशत उछलकर 5.14 अरब डॉलर पर पहुंच गया। कंपनी का राजस्व भी इस दौरान 33 प्रतिशत बढ़कर 13.7 अरब डॉलर रहा। हालांकि फेसबुक का परिणाम विश्लेषकों के अनुमान से बेहतर रहा लेकिन आलोच्य अवधि के दौरान नये जुड़े उपयोक्ताओं की संख्या अनुमान से कम रही। पिछले कुछ समय में कंपनी का लगातार विवादों में फंसना इसकी वजह रही। इस बीच फेसबुक ने उपयोक्ताओं की जानकारियां साझा करने की नयी नीतियों की मंगलवार को घोषणा की। कंपनी अब पहले की तुलना में सीमित तरीके से ये जानकारियां साझा करेगी। कंपनी ने अपनी सेवाओं का बुरे तत्वों द्वारा दुरुपयोग रोकने के लिये पैसे झोंकने की भी घोषणा की।

 

परिणाम तथा आने वाले समय की चुनौतियों की घोषणा तथा अवसरों एवं उपयोक्ताओं के बदलते व्यवहार आदि के बारे में कंपनी द्वारा जानकारियां देने के बाद इसके शेयरों में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। न्यूयॉर्क के नासडैक में कंपनी का शेयर पहले उछला फिर गिरावट में आ गया और अंतत: 3.1 प्रतिशत की तेजी के साथ 150.80 डॉलर पर पहुंच गया। आलोच्य अवधि के दौरान कंपनी के उपयोक्ताओं की संख्या 10 प्रतिशत मासिक की दर से बढ़ी और 2.27 अरब पर पहुंच गयी। हालांकि विश्लेषकों को वृद्धि इससे तेज रहने की उम्मीद थी। इस बीच कंपनी के कर्मचारियों की संख्या आलोच्य तिमाही के दौरान सालाना आधार पर 45 प्रतिशत बढ़कर 33,606 पर पहुंच गयी।

 

 

प्रमुख खबरें

पाकिस्तान के पंजाब में खानाबदोश समुदाय की उपेक्षा, UNHCR की चिंता बढ़ी

ICC Men T20I Rankings: तिलक वर्मा तीसरे स्थान पर पहुंचे, वरुण चक्रवर्ती का दबदबा बरकरार

सूडान में युद्ध पीड़ितों के लिए यूएई का हाथ, 2 मिलियन डॉलर की स्वास्थ्य मदद का ऐलान

निर्वासित पूर्वी तुर्किस्तान सरकार ने मनाई 76वीं वर्षगांठ, चीन पर साधा निशाना