By निधि अविनाश | Mar 02, 2022
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशुतोष राणा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और आपको पता होगा कि महाशिवरात्रि के अवसर पर आशुतोष ने शिव तांडव वीडियो फेसबुक पर शेयर किया था। 1 मार्च को अपलोड की गई इस वीडियो को फेसबुक में कुछ ही देर बाद डिलीट कर दिया गया। फेसबुक द्वारा शिव तांडव वीडियो डिलीट होने के बाद आशुतोष ने अपनी नाराजगी ट्वीट के जरिए दिखाई। आशुतोष ने किया ट्वीट कर फेसबुक टीम पर गंभीर आरोप लगाए और लिखा कि, चकित हूं। फेसबुक मेटा टीम ने मेरा शिव तांडव वाला वीडियो मेरी फेसबुक टाइम्लाइन से हटा दिया है। मेटा इंडिया ने ऐसा क्यों किया? मैं नहीं जानता। न उसमें कॉपीराइट इशू है और न ही वॉयलेशन की दिक्कत है। मामला समझ नहीं आ रहा। वीडियो फेसबुक के नियमों के विरुद्ध भी नहीं था।