फेसबुक के सॉफ्टवेयर किट की वजह से आईफोन में चलने वाले कई क्रैश हुए कई एप

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2020

ऑकलैंड (अमेरिका)। आईफोन के आईओएस ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलने वाले टिंडर, स्पॉटीफाई और पिन्ट्रैस्ट जैसे ऐप के उपयोगकर्ताओं को शुक्रवार को इन ऐप को खोलने में लगातार दिक्कतों का समान करना पड़ा। इन ऐप्स के लगातार क्रैश होने के पीछे फेसबुक के सॉफ्टवेयर किट को जिम्मेदार माना जा रहा है और यह एक बार फिर याद दिलाता है कि इस अत्याधनिक सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर फेसबुक आपके फोन के जरिए आप पर नजर रख रहा है, तब भी जब आप सोशल नेटवर्क को ब्राउज नहीं कर रहे हैं। शुक्रवार सुबह उपयोगकर्ताओं ने इन ऐप को खोलते ही उनके क्रैश हो जाने की शिकायत की थी।

इसे भी पढ़ें: सेंसेक्स 36,600 अंक के नीचे, लाल निशान पर बंद हुआ शेयर बाजार

मार्च में, वीडियो कॉलिंग सेवा जूम ने एसडीके का उपयोग करके फेसबुक के साथ उपयोगकर्ता की जानकारी साझा की थी जिसके लिए कैलिफोर्निया में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। फेसबुक के एसडीके के कारण मई महीने में भी कई ऐप क्रैश हुए थे। कंपनी ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि फेसबुक के एसडीके का इस्तेमाल करने वाले कुछ आईओएस ऐप्स कोड में बदलाव के कारण क्रैश हुए।” शुक्रवार को हुए क्रैश के दौरान कई उपयोगकर्ता फेसबुक का इस्तेमाल कर इन ऐप्स पर लॉगइन भी नहीं थे।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर