Vastu Tips: आर्थिक तंगी सताए तो शुक्रवार को करें ये काम, वास्तु का ये उपाय खोलेगा कुबेर का द्वार

By अनन्या मिश्रा | Sep 23, 2025

पैसा हर किसी की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होता है। हर किसी की यह चाहत होती है कि उनके घर में सुख-शांति बनी रहे और कभी भी जीवन में पैसों की कमी न हो। ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में आर्थिक समस्याओं को दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। जिनको करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। इन्हीं उपायों में से एक उपाय शुक्रवार के दिन घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक विशेष पोटली रखना है।

माना जाता है कि शुक्रवार को इस उपाय को करने से घर में धन आगमन के नए रास्ते खुलते हैं। घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास होता है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको इस उपाय के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Palmistry Tips: 'रिस्क है तो इश्क है' वाले होते हैं ये लोग, मंगल पर त्रिभुज खोलता है कामयाबी के राज

इस दिशा में रखें पोटली

वास्तु शास्त्र के मुताबिक घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को पृथ्वी तत्व की दिशा मानी जाती है। यह दिशा संबंधों, पितरों, कौशल और स्थिरता से संबंधित होती है। दक्षिण-पश्चिम दिशा के स्वामी राहु और केतु होते हैं। यह दोनों ग्रह जीवन में अचानक आने वाले बदलावों और चुनौतियों को प्रभावित कर सकते हैं। अगर यह दिशा संतुलित न हो, तो रिश्तों में खटास, घर में अस्थिरता और धन संबंधी परेशानियां आ सकती हैं। 

वहीं शुक्रवार का दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को समर्पित बोता है। शुक्र ग्रह को सौंदर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं, प्रेम और धन का कारक माना जाता है। इसलिए शुक्रवार के दिन किए गए उपाय से सुख-समृद्धि और धन-धान्य आकर्षित होता है। शुक्रवार को किया गया नमक से जुड़ा यह उपाय बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है।

नमक का महत्व

ज्योतिष शास्त्र में नमक का विशेष महत्व बताया गया है। ज्योतिष में नमक को निगेटिव एनर्जी को दूर करने और पॉजिटिव एनर्जी को लाने वाला एक शक्तिशाली उपाय माना गया है। वहीं अगर आपके घर में किसी भी तरह की कोई समस्या आ रही है, तो नमक का उपाय करने से आपको उत्तम परिणाम मिल सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!