Jyotish Upay For Love Marriage: प्रेम विवाह में आ रही हैं बाधाएं तो करें ये आसान ज्योतिष उपाय, जल्द बजेगी शहनाई

By अनन्या मिश्रा | Oct 25, 2023

आजकल के अधिकतर युवा प्रेम विवाह करना चाहते हैं। लेकिन आपने अक्सर देखा होगा कि लड़का और लड़की एक-दूसरे से बहुत प्यार करते हैं, दोनों के बीच सब अच्छा भी चल रहा होता है। लेकिन इसके बाद भी शादी में कोई ना कोई अड़चन लगी रहती है। कभी परिवार नहीं मानता है, तो कभी कोई अन्य समस्या आने लगती है। ऐसे में अगर आप भी प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो उसके लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। जिनकी मदद से आप प्रेम विवाह में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सकता है। आइए जानते हैं प्रेम विवाह करने के उपायों के बारे में...

अगर आपके प्रेम विवाह में किसी तरह की रुकावट या बाधा आ रही है। तो आप शुक्ल पक्ष में पड़ने वाले गुरुवार को श्रीहरि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें। फिर इसके बाद भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की तस्वीर के सामने स्फटिक की माला से 'ऊँ लक्ष्मी नारायण नम:' मंत्र का जाप करें। ज्योतिष के मुताबिक इस उपाय को कम से कम तीन महीने जरूर करें। 

इसे भी पढ़ें: Dream Astrology: सपने में लड्डू गोपाल का दिखने पर मिलते हैं ऐसे संकेत, जानिए क्या कहता है स्वप्न शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र में रत्नों का खास महत्व बताया गया है। अगर आप भी प्रेम विवाह करना चाहते हैं, लेकिन विवाह में कोई न कोई अड़चन आ रही है। तो किसी ज्योतिष या विद्वान की सलाह पर आप हीरा या ओपल रत्न धारण करना चाहिए। इस उपाय को करने से विवाह संबंधी समस्याएं दूर हो सकती है।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक प्रेम विवाह करने के लिए लगातार तीन महीने तक हर गुरुवार को किसी भी मंदिर में जाकर प्रसाद जरूर चढ़ाएं। इसके बाद उस प्रसाद को लोगों में बांट दें। इससे आपके जल्द ही प्रेम विवाह के योग बनेंगे।

इसके अलावा प्रेम विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए लड़की को हर बृहस्पतिवार को पीले रंग और शुक्रवार को सफेद रंग के कपड़े पहनने चाहिए। इससे जल्द प्रेम विवाह के योग बनते हैं। 

बता दें कि भगवान श्री कृष्ण को प्रेम का प्रतीक है। ऐसे में अगर आपने भगवान श्री कृष्ण को प्रसन्न कर लिया तो आपके प्रेम विवाह में आने वाली सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। इसलिए भगवान श्री कृष्ण की आराधना करें और उन्हें प्रसन्न करने के लिए कृष्ण मंदिर में बांसुरी और पान भगवान कृष्ण को भेंट करें।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक प्रेम विवाह में किसी भी प्रकार की रुकावट आने पर जातक को मां दुर्गा की पूजा करनी चाहिए। इसके साथ ही दुर्गा मंदिर में लाल रंग का ध्वजा चढ़ाना चाहिए।

प्रमुख खबरें

Mothers Day Gift Ideas: मां के लिए परफेक्ट हैं ये Trending Silver बिछिया, देखें Latest Designs

IPL में Vaibhav Suryavanshi पर गुस्सा दिखाना Kyle Jamieson को पड़ा महंगा, BCCI ने लगाई फटकार

West Bengal Election 2026 | TMC को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मतगणना में केंद्रीय कर्मचारियों की तैनाती पर लगी मुहर

AAP छोड़ BJP में आए Sandeep Pathak पर FIR, बोले- मुझे जानकारी नहीं, ये उनकी डरपोकता है