फडणवीस का दावा, महाराष्ट्र में 2024 में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी भाजपा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 11, 2022

मुंबई। भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को विश्वास व्यक्त किया कि उनकी पार्टी 2024 के विधानसभा चुनाव के बाद पूर्ण बहुमत के साथ महाराष्ट्र में फिर से सत्ता में लौटेगी, क्योंकि राज्य में ‘‘सत्ता में बदलाव तय है।’’ उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत के बाद इन राज्यों में पार्टी के सत्ता बरकरार रहने पर फडणवीस ने कहा कि (प्रधानमंत्री नरेन्द्र) ‘‘मोदी जादू’’ ने बहुप्रचारित सत्ता विरोधी लहर, को सत्ता समर्थक लहर में बदल दिया। 

इसे भी पढ़ें: गोवा में सिंह गर्जना करने गई पार्टी को मिले नोटा से भी कम वोट, बीजेपी की जीत के बाद बोले फडणवीस, असली लड़ाई मुंबई में है

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गोवा चुनाव के लिए भाजपा के प्रभारी फडणवीस ने महाराष्ट्र लौटने पर यहां राज्य के विधान भवन परिसर में पत्रकारों से कहा, ‘‘ महाराष्ट्र में अब सत्ता परिवर्तन तय है। भाजपा यहां 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।’’ कभी भाजपा के सबसे पुराने सहयोगियों में से एक रही शिवसेना ने 2019 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस के साथ मिलकर राज्य में महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार का गठन किया था। 

प्रमुख खबरें

Fadnavis को रोकने के लिए Shinde को आगे कर रही BJP? आदित्य ठाकरे ने किया नया दावा

बीच सड़क पर चलते बंद हो रहे E-Rickshaw, चीन का एप भारत में कराएगा एक्सीडेंट?

Kaushambi Toll Plaza पर मौत का Live मंजर, CCTV में कैद हुआ LPG टैंकर ब्लास्ट, 4 की मौत

ईरान के लिए सलमान ने दिखाया अपना असली रौब, ट्रंप की पूरी सरकार बौखला उठी