Maharashtra की राजनीतिक हलचल को बढ़ा गया फडणवीस का चार साल पुराना वीडियो, जानें क्या है पूरा मामला

By अंकित सिंह | Oct 28, 2023

महाराष्ट्र भाजपा ने अपने नेता और पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का चार साल पुराना वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने घोषणा की थी कि वह राज्य की कमान संभालेंगे। इस वीडियो के सामने आने के साथ ही राज्य में राजनीतिकअटकलें तेज हो गईं है। हालांकि, दो घंटे बाद पोस्ट को डिलीट कर दिया गया। राज्य भाजपा ने शाम को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किया, "मैं एक नए महाराष्ट्र के निर्माण के लिए वापस आऊंगा।" 2019 में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले, तत्कालीन मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा था, "मी पुन्हा येइन" (मैं वापस आऊंगा)। इस टिप्पणी पर कई सोशल मीडिया मीम्स बने। भले ही पोस्ट को डिलीट कर दिया गया हो लेकिन इसकी टाइमिंग को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Maharashtra में बोले PM Modi, डबल इंजन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता गरीब कल्याण, किसानों को कर रहे सशक्त

महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने कहा कि शुक्रवार को पोस्ट किए गए वीडियो से "कोई अन्य निष्कर्ष" निकालने की आवश्यकता नहीं है। पार्टी की राज्य इकाई के प्रमुख चंद्रशेखर बावनकुले ने दावा किया कि वीडियो एक ‘‘उत्साही’ पार्टी कार्यकर्ता ने पोस्ट किया था और उसका गलत मतलब नहीं निकाला चाना चाहिए। बावनकुले ने कहा कि आगामी चुनाव मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा। वह लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी की तैयारी के हिस्से के तहत पालघर जिले के दौरे पर थे। भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने शुक्रवार को फडणवीस का चार वर्ष पुराना एक वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें उन्हें यह कहते देखा जा सकता है कि वह राज्य का नेतृत्व करने के लिए फिर से लौटेंगे। 

प्रमुख खबरें

भाबीजी घर पर हैं फेम Shilpa Shinde का बड़ा कबूलनामा! बोलीं- प्रोड्यूसर पर किया सेक्सुअल हैरेसमेंट का केस झूठा था

Vibhuvan Sankashti Chaturthi: 3 साल में एक बार आई Vibhuvan Sankashti Chaturthi, जानें Lord Ganesha की Puja Vidhi और मुहूर्त

शांति वार्ता हुई भंग! ईरान ने कुवैत-बहरीन पर दागीं मिसाइलें, जवाब में अमेरिका ने किश्म द्वीप पर बोला हमला | Middle East War

Quetta Train Blast के बाद पाकिस्तान सेना का एक्शन, Balochistan में किया बड़ा एनकाउंटर, 17 आतंकवादी ढेर