फडणवीस को अदालत में उपस्थित होने से चौथी बार मिली राहत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2020

नागपुर। नागपुर की एक स्थानीय अदालत ने भाजपा नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को अदालत में उपस्थित होने से सोमवार को छूट दे दी। चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर चल रहे मुकदमों का विवरण न देने के लिए फडणवीस के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलाने संबंधी शिकायत दर्ज की गई थी। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट पी एस इंग्ले ने कहा कि फडणवीस को चौथी और अंतिम बार छूट दी गई है। अदालत वकील सतीश ऊके की ओर से दायर अर्जी पर सुनवाई कर रही थी।

ऊके ने फडणवीस के खिलाफ 2014 के चुनावी हलफनामे में अपने ऊपर दायर आपराधिक मुकदमे का विवरण न देने के लिए शिकायत दर्ज कराई थी। फडणवीस के वकील उदय डबले ने अदालत में उपस्थित होने से छूट इस आधार पर मांगी थी कि उनके मुवक्किल को सोमवार को “विधानसभा सलागार समिति” की बैठक में जाना था। ऊके के वकील सुदीप जायसवाल ने इसका विरोध किया और फडणवीस के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने की दलील थी। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने फडणवीस को उपस्थित होने से अंतिम बार राहत दी और सुनवाई की अगली तारीख 20 फरवरी तय की है। 

प्रमुख खबरें

AISA अध्यक्ष Neha Bora ने Jantar Mantar प्रदर्शन जारी रखने का दिया संदेश

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, घटस्थापना और पूजा सामग्री की पूरी लिस्ट

Mansukh Mandaviya से मिले पैरा निशानेबाज, Asian Para Games चयन में PCI पर लगाया पक्षपात का आरोप

Nandigram में BJP की ऐतिहासिक जीत, हसीन रानी रथ ने Congress के मिलन प्रधान को हराया