महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर हलचल तेज, फडणवीस दिल्ली के लिए रवाना, अमित शाह से कर सकते हैं मुलाकात

By अभिनय आकाश | Jun 28, 2022

इस वक्त महाराष्ट्र की राजनीति में जबरदस्त खलबली मची हुई है। महाविकास अघाड़ी की सरकार खतरे में है। इस राजनीतिक संकट के पीछे कोई और नहीं बल्कि ठाकरे परिवार के सबसे करीबियों में से एक एकनाथ शिंदे हैं। पूरे सियासी खेल में बीजेपी की वेट एंड वॉच नीति की भी खूब चर्चा हो रही है। महाराष्ट्र बीजेपी नेता सुधीर मुनगंटीवार ने कहा कि बीजेपी को अभी बहुमत साबित करने की जरूरत नहीं है। हम एमवीए की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं कि उनके पास नंबर नहीं हैं। हमने कल भी स्पष्ट किया था कि आने वाले दिनों में हम इसकी आवश्यकता - यदि कोई हो, तो इसे ध्यान में रखते हुए कोर टीम की एक और बैठक करेंगे। हम विचार-विमर्श करेंगे और निर्णय लेंगे। अभी हम वेट-एंड-वॉच मोड में हैं। 

प्रमुख खबरें

Horoscope 10 October 2026 Aaj Ka Rashifal: सभी 12 राशियों का कैसा रहेगा आज का दिन, पढ़ें आज का राशिफल

Delhi Metro बंद करने पर Supreme Court में अवमानना याचिका, गृह सचिव पक्षकार

अब चीन पर टूट पड़े बलूच लड़ाके, फूंक डाला कार्गो काफिला, मची तबाही!

याद करो जब...भारत का नाम लेकर हूतियों ने पाकिस्तान को दी सीधी धमकी