फडणवीस ने सावरकर विवाद पर कहा कि महात्मा गांधी ने भी ऐसे पत्र लिखे थे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 19, 2022

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्वतंत्रता सेनानी वी डी सावरकर के खिलाफ आलोचनात्मक टिप्पणी करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा उद्धृत पत्र ब्रिटिश शासन के दौरान आम बात थी और यहां तक कि महात्मा गांधी भी इस तरह के पत्र लिखते थे। गुजरात में अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भावनगर में एक रैली को संबोधित करते हुए, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता ने राहुल गांधी की आलोचना करते हुए कहा कि उन्हें गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर राष्ट्रीय नायकों को अपमानित करने का शौक है।

फडणवीस ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘ राहुल गांधी ने जो भी कहा वह बचकाना था। जिस प्रकार के पत्र वह दिखा रहे हैं... मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि महात्मा गांधी जी ने भी ऐसे पत्र लिखे थे। लोगों ने उन्हें प्रकाशित भी किया है। गांधी-नेहरू परिवार को छोड़कर वह हमेशा हमारे सम्मानित राष्ट्रीय हस्तियों का अपमान करते हैं। ’’ महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ वह सावरकर, नेताजी सुभाष चंद्र बोस या सरदार पटेल में विश्वास नहीं करते हैं। इसके बजाय वह हमेशा उन्हें बदनाम करने की कोशिश करते हैं। ’’

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर चुनाव प्रचार के सिलसिले में सूरत जिले में थे। उन्होंने भी सावरकर को लेकर गांधी और कांग्रेस की खिंचाई करते हुए कहा कि विपक्षी दल और उसके नेता कभी भी एक परिवार से आगे नहीं देख पाएंगे। ठाकुर ने सूरत में एक रैली में कहा, इससे पहले, वह हिंदू आतंकवाद की बात करते थे और भारत को टुकड़े-टुकड़े करने की इच्छा रखने वालों का समर्थन करने के लिए जेएनयू (जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय) भी गए थे। अब, वह सावरकर की आलोचना कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

क्या आप भी Smartphone के Volume Button से सिर्फ आवाज़ कंट्रोल करते हैं? जानें ये 10 Secret Tricks

Love Horoscope For 3 July 2026 | आज का प्रेम राशिफल 3 जुलाई 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Amarnath Yatra 2026 | अमरनाथ यात्रा का हुआ शंखनाद! PM मोदी ने श्रद्धालुओं को लिखा पत्र, कहा- आपकी यात्रा सुरक्षित और मंगलमय हो

Maharashtra TET Paper Leak | SIT की बड़ी कार्रवाई, तीन नए आरोपी गिरफ्तार, नकली दस्तावेज और हार्ड डिस्क बरामद