कैबिनेट विस्तार को लेकर विपक्ष के आरोपों पर बोले फडणवीस, अजित दादा बड़ी जल्दी भूल जाते हैं...

By अभिनय आकाश | Aug 07, 2022

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा कैबिनेट विस्तार जल्द होने की बात को दोहराया। लेकिन डिप्टी सीएम ने इसके लिए कोई तारीख का उल्लेख नहीं किया। शिंदे गुट के नेता दीपक केसरकर ने पहले कहा था कि मंत्रिमंडल का विस्तार रविवार से पहले होगा। वहीं भाजपा नेता सुधीर मुनगंटीवार ने गुरुवार को घोषणा की कि मंत्रिमंडल का विस्तार 15 अगस्त से पहले होगा ताकि अभिभावक मंत्री अपने-अपने जिलों में राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकें। एकनाथ शिंदे और फडणवीस बैठकों में भाग लेने के लिए दो दिवसीय यात्रा पर नई दिल्ली में हैं। वे शनिवार को आजादी का अमृत महोत्सव की बैठक में शामिल हुए, जबकि शिंदे रविवार को नीति आयोग की संचालन परिषद की बैठक में शामिल हुए।

इसे भी पढ़ें: अंधविश्वास के कारण कर डाला विनाश! काला जादू करते हुए माता-पिता ने पांच साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

विपक्ष की तरफ से केवल दो मंत्रियों के साथ काम करने के लिए नवगठित सरकार की आलोचना की जा रही है। शिंदे ने शनिवार को आलोचना का जवाब दिया और कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी से सरकार का कामकाज प्रभावित नहीं हुआ है। शिंदे ने कहा, "सरकार का काम किसी भी तरह से प्रभावित नहीं हुआ है। निर्णय लेने की प्रक्रिया प्रभावित नहीं हुई है। मैं और उपमुख्यमंत्री निर्णय लेते रहे हैं और सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ा है।"

इसे भी पढ़ें: दिल्ली से ‘हरी झंडी’ नहीं मिलने के कारण महाराष्ट्र मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है: अजित पवार

राकांपा के अजीत पवार ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है क्योंकि दोनों को दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिली है। अजीत पवार ने कहा, "हम लगातार मांग कर रहे हैं कि सीएम कैबिनेट का विस्तार करें और कानून व्यवस्था, भारी बारिश और किसानों के मुद्दों को हल करने के लिए इससे संबंधित मंत्रियों की नियुक्ति करें। पवार ने कहा कि  हमें समझना चाहिए कि जब तक दिल्ली से हरी झंडी नहीं मिलती, वे महाराष्ट्र कैबिनेट का विस्तार नहीं कर पाएंगे। अजीत पवार की बातों का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि वे विपक्ष के नेता हैं। अजीत दादा आसानी से भूल जाते हैं कि जब वह सरकार में थे तो पहले 32 दिनों में सिर्फ पांच मंत्री थे। 

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर