फडणवीस बोले- जिस प्रकार से घोटाले सामने आ रहे हैं, विधानसभा सत्र आयोजित करने से बच रही महाराष्ट्र सरकार

By अभिनय आकाश | Jun 23, 2021

महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष देवेंद्र फडणवीस ने विधानसभा सत्र को लेकर एक बार फिर से राज्य सरकार पर हमला बोला है। देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि माननीय राज्यपाल जी से हमने भेंट की और निवदेन किया कि महाराष्ट्र सरकार विधानसभा सत्र आयोजित करने से बच रही है। जिस प्रकार से सरकार के घोटाले सामने आ रहे हैं उससे चिंतित सरकार विधानसभा में चर्चा नहीं करना चाहती। सिर्फ 2 दिन का अधिवेशन उन्होंने आयोजित किया है। 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश सरकार ने महाराष्ट्र से आने वाली बसों पर प्रतिबंध 30 जून तक बढ़ाया

फडणवीस ने कहा कि किसान और मराठा आरक्षण जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे जिसका समाधान जल्द से जल्द जरूरी है लेकिन यह सरकार इन पर चर्चा करने की बजाय इससे बचना चाहती है। फडणवीस ने कहा कि हमारी बातों को नहीं सुनी जा रही है और यही कारण है कि हम आज व्यापार सलाहकार समिति की बैठक से बाहर चले गए।  

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल