महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के आरोपों को लेकर Fadnavis ने राहुल पर निशाना साधा

By Prabhasakshi News Desk | Feb 08, 2025

पुणे । महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने राज्य विधानसभा चुनाव में अनियमितताओं के बारे में राहुल गांधी के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता अपने चेहरे की धूल पोंछने के बजाय आईना साफ कर रहे हैं। लोकसभा में विपक्ष के नेता गांधी ने दावा किया था कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच पांच महीनों में जितने मतदाता जुड़े हैं, उतने मतदाता पिछले पांच साल में नहीं जुड़े थे। गांधी ने दावा किया था कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद महाराष्ट्र में पांच महीनों में 39 लाख मतदाता जुड़े, जबकि पिछले पांच वर्षों में महज 32 लाख मतदाता जुड़े थे।

‘जयपुर डायलॉग्स डेक्कन समिट पुणे 2025’ को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री फडणवीस ने राहुल गांधी के दावे पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘हर लोकसभा चुनाव के बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़ती रही है। लोकसभा चुनाव के दौरान कई लोगों का नाम मतदाता सूची में नहीं था। जब हमने इस मुद्दे पर कार्रवाई की, तो भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने एक अभियान शुरू किया और बड़ी संख्या में नए मतदाताओं को इसमें शामिल किया गया।’’ फडणवीस ने कांग्रेस नेता पर शहरी नक्सलवाद को मजबूत करने का आरोप लगाया।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi पर Devendra Fadnavis का तीखा हमला, लगाया विदेशी साजिश का आरोप

UP Government ने कर्मचारियों को दिया दिवाली तोहफा, 30 दिन के बोनस का ऐलान

PM Modi का 21 नवंबर को Vaishali दौरा, औद्योगिक गलियारा परियोजनाओं की देंगे सौगात

Foreign Secretary Vikram Misri ने काठमांडू में नेपाल के नेता Ravi Lamichhane से की द्विपक्षीय बातचीत