विपक्षी दलों की बैठक पर फडणवीस का तंज, परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए कर रही गठबंधन

By अंकित सिंह | Jun 23, 2023

पटना में विपक्षी दलों की बैठक को लेकर भाजपा जबरदस्त तरीके से हमलावर है। इन सब के बीच महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने विपक्षी दलों की बैठक पर तंज कसा है। विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए फडणवीस ने कहा कि इन्होंने नाम तो दिया है मोदी हटाओ, लेकिन यह गठबंधन परिवार बचाओ का है। उन्होंने कहा कि सारी परिवारवादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए गठबंधन कर रही हैं...ऐसा ही प्रयास 2019 में भी हुआ था पर कोई फायदा नहीं हुआ। 

इसे भी पढ़ें: सट्टेबाजी से जुड़े धन शोधन मामले में सट्टेबाज अनिल जयसिंघानी के खिलाफ ईडी का आरोपपत्र दाखिल

आज पटना में फोटो सेशन

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है। सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर आ रहे हैं और संदेश देना चाहते हैं कि हम भाजपा और मोदी जी को चुनौती देंगे। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं और आ भी गए तो 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोदी जी तिसरी बार 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे। 

प्रमुख खबरें

Elon Musk ने BJP को Reliance समर्थित कंपनियों के चंदे से जुड़ी खबरें साझा कीं

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन, Delhi में कड़ी सुरक्षा और रूट डायवर्जन लागू

Connaught Place Market शनिवार को बंद रहेगा, NDTA ने विरोध प्रदर्शन से नुकसान की जताई आशंका

भंगेल प्राथमिक चिकित्सालय से नवजात चोरी, Noida Police ने आरोपी महिला की तलाश में बनाई 3 टीमें