फडणवीस बृहस्पतिवार को नागपुर में ओबीसी प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 04, 2025

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस बृहस्पतिवार को नागपुर में उन प्रदर्शनकारियों से मुलाकात करेंगे जो मराठों को अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण दिए जाने की आशंका को लेकर क्रमिक भूख हड़ताल में भाग ले रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता ने यह जानकारी दी।

मंगलवार दोपहर को जरांगे ने अपनी भूख हड़ताल समाप्त कर दी, लेकिन ओबीसी संगठन मराठा समुदाय को ओबीसी श्रेणी में शामिल करने के विरोध में अपना प्रदर्शन जारी रखे हुए है।

प्रदर्शन के बारे में महासंघ के एक पदाधिकारी ने कहा, हम चाहते हैं कि सरकार हमारी 14 मांगें पूरी करे, जिनमें मराठों को ओबीसी श्रेणी में शामिल न करना और सभी मराठा समुदाय के सदस्यों को कुनबी प्रमाणपत्र जारी न करना शामिल है। सरकार का कोई प्रतिनिधि आगे आकर हमसे बातचीत करे।

बुधवार को एक बयान में, भाजपा की नागपुर इकाई के प्रमुख दयाशंकर तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री फडणवीस ओबीसी के अधिकारों को बरकरार रखते हुए मराठा आरक्षण के मुद्दे पर आम सहमति पर पहुंच गए हैं।

उन्होंने कहा, इस फैसले से समाज में सद्भाव और शांति का माहौल बना है। इसी पृष्ठभूमि में, मुख्यमंत्री फडणवीस चार सितंबर को दिन में 10 बजे संविधान स्क्वायर पर ओबीसी आरक्षण प्रदर्शनकारियों से मिलेंगे।

प्रमुख खबरें

Srinagar में ड्रग्स तस्करी गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार और करोड़ों की संपत्ति जब्त

RG Kar Case: साक्ष्य मिटाने की जांच भी अब करेगी CBI, Calcutta High Court का आदेश

Ayodhya Ram Mandir के सभी कर्मचारियों का Police सत्यापन और चरित्र प्रमाणपत्र अनिवार्य

Kotdwar में व्यापारी से अभद्रता और धमकी के आरोप में जिम संचालक दीपक गिरफ्तार