PM Modi से धारावी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेंगे Fadnavis

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 11, 2026

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य सरकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुंबई में धारावी झुग्गी बस्ती पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने के लिए अनुरोध करेगी।

शनिवार शाम यहां पत्रकारों से बातचीत में फडणवीस ने कहा कि उनकी सरकार धारावी पुनर्विकास परियोजना (डीआरपी) के लिए प्रतिबद्ध है और सभी पात्र व्यक्तियों को 350 वर्ग फुट के मकान मिलेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘हम प्रधानमंत्री मोदी से धारावी पुनर्विकास परियोजना की आधारशिला रखने का अनुरोध करेंगे।’’

इस परियोजना के तहत पिछले साल पहली पात्रता सूची जारी की गयी थी, जिसमें महत्वाकांक्षी झुग्गी पुनर्विकास योजना के तहत नए मकानों के लिए 75 प्रतिशत से अधिक मकान मालिक पात्र पाए गए थे।

डीआरपी द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, धारावी में एक जनवरी, 2000 से पहले बसे सभी वास्तविक निवासी धारावी के भीतर 350 वर्ग फुट के फ्लैट के लिए पात्र हैं। ऐसे सभी निवासी पुनर्वास के लिए पात्र होंगे, बशर्ते वे दस्तावेज प्रस्तुत न करें। जो लोग एक जनवरी, 2000 और एक जनवरी, 2011 के बीच आकर बसे हैं, उन्हें धारावी के बाहर वैकल्पिक स्थानों पर 300 वर्ग फुट के फ्लैट मिल सकते हैं। इस महत्वाकांक्षी परियोजना का विपक्षी दल शिवसेना (उबाठा), कांग्रेस और कुछ स्थानीय निवासियों द्वारा विरोध किया जा रहा है।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह