परिवार ने किया शादी से मना तो प्रेमी ने करदी नाबालिग प्रेमिका का हत्या, कुछ दिन बाद प्रेमी का भी मिला शव

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 11, 2024

अनाकापल्ली। आंध्र प्रदेश में एक नाबालिग लड़की की हत्या करने के आरोप में वांछित 26 वर्षीय शख्स का शव अनाकापल्ली जिले के एक गांव में बृहस्पतिवार को मिला। अनाकापल्ली जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) के. वी. मुरली कृष्ण ने बताया कि सुरेश का शव सुबह करीब सात बजे केजी पालेम गांव में मिला। कृष्ण ने कहा कि सुरेश का शव उस स्थान से करीब 700 मीटर दूर मिला है जहां उसने नाबालिग लड़की की कथित रूप पर हत्या की थी। उन्होंने कहा, “हमें शक है कि उसने जहरीला पेय पीकर आत्महत्या कर ली है।” 


आंध्र प्रदेश पुलिस ने शनिवार शाम को 14 वर्षीय लड़की की हत्या की सूचना के बाद सुरेश की तलाश शुरू की थी। सूत्रों के अनुसार, सुरेश लड़की से प्यार करता था और उससे शादी करना चाहता था। उसने वादा भी किया था कि वह लड़की के बालिग होने तक इंतजार करेगा, लेकिन लड़की के परिवार ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया। सुरेश के खिलाफ अप्रैल में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया गया था और उसे गिरफ्तार भी किया गया था। हालांकि उसे बाद में जमानत मिल गई, लेकिन वह जेल भेजे जाने और शादी का प्रस्ताव ठुकराने के लिए लड़की से रंजिश रखने लगा था।

प्रमुख खबरें

US H-1B वीज़ा में बड़ा फेरबदल: अब लॉटरी नहीं, स्किल और सैलरी तय करेगी किस्मत

बांग्लादेश में हिंसा भड़की, भारत-बांग्लादेश के बीच बढ़ा अविश्वास, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल

Carabao Cup: पेनल्टी में केपा का जादू, आर्सेनल फाइनल की दौड़ में, चेल्सी के खिलाफ अगला मैच

Bharat Coking Coal का IPO जल्द, कोल इंडिया 10% हिस्सेदारी बेचेगी, 1300 करोड़ की होगी डील