अमेरिका, कनाडा के नागरिकों से धोखाधडी़ करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Mar 27, 2022

गुरुग्राम (हरियाणा)| मुख्यमंत्री उड़न दस्ते और गुरुग्राम पुलिस के एक संयुक्त दल ने एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। इस फर्जी कॉल सेंटर पर तकनीकी सहयोग देने की आड़ में अमेरिका और कनाडा के नागरिकों से ठगी करने का आरोप है।

आरोपियों ने तकनीकी सहयोग देने के जरिए प्रत्येक विदेशी नागरिक से 500 से 1000 डॉलर की ठगी की। पुलिस ने बताया कि डीएलएफ फेज-2 पुलिस थाने में विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

मुख्यमंत्री उड़न दस्ते के डीएसपी इंदरजीत यादव ने बताया कि एक खुफिया सूचना मिली थी कि डीएलएफ फेज-2 के एम ब्लॉक में एक फर्जी कॉल सेंटर चल रहा है, जिसके आधार पर छापा मारा गया। उन्होंने बताया कि छापे के दौरान सभी अंग्रेजी में बातचीत करते हुए अपने कम्प्यूटर पर काम करते हुए पाए गए। मुख्य आरोपी की पहचान रेवाड़ी जिले के कोसली निवासी उमेश के रूप में की गयी है। वह 12वीं कक्षा तक पढ़ा है।

डीएसपी ने बताया कि ठगों ने खुद को कनाडा सीमा सेवा एजेंसी के अधिकारी बताकर मादक पदार्थ तस्करी और धन शोधन के आरोपों की धमकी देकर भी लोगों से पैसा वसूला। उन्होंने बताया कि यह कॉल सेंटर छह महीने से चल रहा था।

एसीपी (अपराध) प्रीत पाल सिंह सांगवान ने कहा, ‘‘आरोपी दिल्ली के एक कॉल सेंटर में सुपरवाइजर के तौर पर काम करते थे। बाद में जल्दी पैसा बनाने के लिए उन्होंने विदेशी नागरिकों से धोखाधड़ी शुरू कर दी और फर्जी कॉल सेंटर के जरिए उनसे वसूली करने लगे।

प्रमुख खबरें

पूर्व PM Manmohan Singh की जयंती पर Mallikarjun Kharge ने दी श्रद्धांजलि, आर्थिक सुधारों को सराहा

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव