वाराणसी : नकली कोविड टीका, जांच किट बरामद, पांच आरोपी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 03, 2022

वाराणसी| उत्तर प्रदेश एसटीएफ की वाराणसी इकाई ने बुधवार को लंका थाने के रोहित नगर में छापा मारकर पांच लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से नकली कोविड टीका और जांच किट बरामद किए हैं। एसटीएफ के अधिकारियों के अनुसार, कोविड का नकली टीका और फर्जी जांच किट बनाये जाने की सूचना मिली थी।

बरामद सामग्री की कीमत लगभग चार करोड़ रुपये आंकी गई है। अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश थवानी, अरुणेश विश्वकर्मा, संदीप शर्मा, शमशेर और लक्ष्य जावा के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया, पूछताछ में आरोपी राकेश थवानी ने बताया कि वह संदीप शर्मा, अरुणेश विश्वकर्मा और शमशेर के साथ मिलकर नकली टीके और जांच किट बनाता था, जिनकी आपूर्ति वही लक्ष्य जावा को करता था।

उन्होंने बताया कि लक्ष्य अपने नेटवर्क के माध्यम से नकली टीके और किट को अलग-अलग राज्यों में भेजता था। पुलिस इस संबंध में आगे की कार्रवाई कर रही है।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक