ग्रेटर नोएडा से सामने आया फर्जी अपहरण का मामला, जांच में प्रेमी के साथ पकड़ी गई युवती

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 18, 2021

यूपी के ग्रेटर नोएडा से बीते दिन एक छात्रा की फर्जी अपरहण का मामला सामने आया है। जहां कथित तौर पर छात्रा सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए गई थी। बताया जा रहा था कि कुछ अज्ञात बदमाश उसका अपहरण कर ले गए।यह मामला नोएडा के बादलपुर थाना इलाके के गांव सादोपुर का है जहां दावा किया जा रहा था कि छात्रा अपने भाई बहन के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई थी। जहां से उसका अपहरण कर लिया गया। इस मामले से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना के बाद परिजनों ने NH51को जाम कर प्रदर्शन भी किया था।

इसे भी पढ़ें: किराए पर फ्लैट दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ किया रेप, केस दर्ज

सेंट्रल नोएडा के डीसीपी हरीश चंद्र ने बताया था कि सुबह 4:30 बजे कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि सादोपुर गांव में अपने भाई-बहनों के साथ मॉर्निंग वॉक पर गई एक 20 साल की लड़की का अपहरण कर लिया गया है।

प्रमुख खबरें

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया

Federal Judge के आदेश के बाद White House में CNN और MS Now पत्रकारों की वापसी