Fortune के नाम से बिक रहा था नकली तेल, Adani कंपनी ने कराई FIR

By रितिका कमठान | Jul 23, 2023

देश में फॉर्च्यून ब्रांड से नकली तेल बिक रहा था। इसकी सूचना जैसे ही अडानी विल्‍मर कंपनी को मिली तो कंपनी ने उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में एफआईआर दर्ज करवाई है। ये एफआईआर एक कंपनी के खिलाफ है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि फॉर्च्यून  ऑयल ब्रांड के नाम नकली प्रोडक्ट बेचा जा रहा है। अडानी विल्मर फॉर्च्यून ब्रांड के तहत खाद्य तेल देश भर में बेचती है।

जानकारी के मुताबिक इस छापेमारी में पुलिस की टीम को ड़ी मात्रा में फॉर्च्यून ब्रांड के तेल मिले है, जिन्हें जब्त कर लिया गया है। इसमें फॉर्च्यून कच्ची घानी सरसों तेल की 126 बोतलें मिली है। इसके अलावा 1 लीटर के 37 पाउच भी जब्त किए गए है। रिफाइंड सोयाबीन ऑयल और 1 लीटर पैक में फॉर्च्यून सरसो ऑयल की भी कई बोतलें और पैकेट पुलिस की टीम को मिले हैं। पुलिस ने सब सामान जब्त कर लिया है।

प्रमुख खबरें

Punjab Congress के प्रदर्शन से दूर रहे Channi और रंधावा, वडिंग ने नकारी कलह

NIA ने Saharanpur PNB करेंसी चेस्ट से जुड़े 17.29 करोड़ के जाली नोट मामले में बैंककर्मी को पकड़ा

RSS March पर Jadavpur University के चार गेट बुधवार को रहेंगे बंद

Tarun Chugh ने Punjab में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर Amit Shah से की CBI और NIA जांच की मांग