PM Modi in Latur: 'मोहब्बत की दुकान' में फेक वीडियो बिकने लगे हैं, प्रधानमंत्री ने लातूर में बताया किस बात पर चढ़ जाता है शहजादे को बुखार

By अभिनय आकाश | Apr 30, 2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के लातूर में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि मोदी आपका जीवन बदलने के लिए दिन रात एक कर रहा है। कांग्रेस पार्टी को पराजय का भय इतना सता रहा है कि AI के द्वारा हमारे चेहरे का उपयोग करके उनकी 'मोहब्बत की दुकान' में फेक वीडियो बिकने लगे हैं। वो मोदी की आवाज को और मोदी के भाषण का उपयोग करके नई-नई चीजें गढ़ रहे हैं। मोदी आपका जीवन बदलने के लिए दिन रात एक कर रहा है और ये इंडी अघाड़ी वाले मोदी को बदलने के लिए पूरी शक्ति लगा रहे हैं। जिनके घोटाले मैंने रोके हैं, वो मोदी पर गुस्सा करेंगे, ये बहुत स्वाभाविक है। आजकल ये दिन रात मोदी को गाली देने में लगे हैं। हमारे देश के लोग हमेशा मेहनती और प्रतिभाशाली रहे हैं, लेकिन कांग्रेस पार्टी ने उनके सपनों को कुचलने का पाप किया! कांग्रेस ने सिर्फ एक परिवार के बारे में सोचा, लेकिन मोदी भारत के हर परिवार के बारे में सोचते हैं।

इसे भी पढ़ें: विपक्ष के 'दक्षिण में साफ, उत्तर में हाफ' वाले तंज पर नड्डा का पलटवार, बोले- ग़म भुलाने के लिए ख्याल अच्छा है...

2014 और 2019 में आपने हमें भारी जनादेश दिया। हमने उसी जनादेश का उपयोग किसी से कुछ छीनने के लिए नहीं, बल्कि लाभ पहुंचाने और कल्याण सुनिश्चित करने के लिए किया। हमारी सरकार सही मायनों में सामाजिक न्याय को ताकत देने वाली सरकार है। ये चुनाव भारत के स्वाभिमान का है। आपने 10 साल पहले का समय देखा है और आप आज का भी समय देख रहे हैं। आज दुनिया उस भारत को जानती है, जो दुनिया के विकास को गति दे रहा है। 2014 के पहले का समय याद कीजिए... किसी मेले में या कहीं भी अगर भीड़ जमा हो रही होती थी, तो अनाउंस होता था कि लावारिस चीजों से दूर रहो और पुलिस को जानकारी दो, क्योंकि उसमें बम हो सकता है।   पूरे देश में 24 घंटे हर महत्वपूर्ण जगह पर ये सूचना दी जाती थी। मोदी के आने के बाद कहां गईं ये लावारिस चीजें?


इसे भी पढ़ें: विपक्ष के 'दक्षिण में साफ, उत्तर में हाफ' वाले तंज पर नड्डा का पलटवार, बोले- ग़म भुलाने के लिए ख्याल अच्छा है...

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस की नजर सिर्फ आपकी वर्तमान कमाई पर ही नहीं है, आप जो संपत्ति अपने बच्चों के लिए जोड़ रहे हैं, उस पर भी कांग्रेस गिद्ध नजर लगाकर बैठी हुई है। मैं जब एक भारत श्रेष्ठ भारत की बात करता हूं तो कांग्रेस के शाहजादे को बुखार चढ़ जाता है। वो लोग कहते हैं कि मोदी एक भारत की बात क्यों करता है, भारत को खंड-खंड में देखने वाले लोग पीएम पद को भी खंड-खंड में बांटना चाहते हैं। 5 साल में 5 पीएम का इनकी योजना है यानी बारी-बारी देश को लूटना की योजना।

प्रमुख खबरें

केजरीवाल जैसा यू-टर्न लेने वाला आदमी नहीं देखा, Delhi में बोले Amit Shah, भारत से ज्यादा राहुल के पाकिस्तान में समर्थक

इब्राहिम रईसी के निधन पर भारत ने किया 1 दिन के राजकीय शोक का ऐलान, जयशंकर ने कहा ईरान के साथ खड़ा है देश

New Delhi Lok Sabha Seat: बांसुरी स्वराज के लिए जेपी नड्डा ने किया रोडशो, केजरीवाल पर जमकर साधा निशाना

पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर खत्म होगा रेल रोको आंदोलन, रेलवे ट्रैक को खाली करेंगे किसान