बुर्के की आड़ में फर्जी वोटिंग! सीलमपुर में जमकर हुआ बवाल, BJP ने AAP पर लगाया बड़ा आरोप

By अंकित सिंह | Feb 05, 2025

दिल्ली में चुनाव के दिन सीलमपुर में एक मतदान केंद्र पर झड़प हो गई, जब भारतीय जनता पार्टी ने आरोप लगाया कि कुछ बुर्का पहने महिलाओं ने मौजूदा विधानसभा चुनावों में फर्जी वोट डाले। वहीं, कुछ महिला मतदाताओं ने दावा किया कि उनकी जगह कोई और पहले ही वोट डाल चुका है, जिससे भारी हंगामा हुआ। इसके बाद दिल्ली पुलिस के जवानों ने यह सुनिश्चित करने के लिए गहन जांच शुरू कर दी कि फर्जी मतदान न हो। भाजपा ने आप पर फर्जी वोटिंग कराने का आरोप लगाया है।

इसे भी पढ़ें: Amit Shah Review Meeting: जम्मू-कश्मीर पर सुरक्षा समीक्षा बैठक, गृह मंत्री शाह संग LG भी रहे मौजूद, जानें क्या हुई चर्चा

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार सुबह सात बजे से मतदान जारी है। आम आदमी पार्टी (आप) अपनी शासन व्यवस्था और कल्याणकारी योजनाओं के दम पर तीसरी बार लगातार जीत की उम्मीद कर रही है, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस वापसी की उम्मीद कर रही हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के अनुसार, उत्तर पूर्वी जिले में सबसे ज्यादा 10.7 प्रतिशत मतदान हुआ। आंकड़ों के मुताबिक, मुस्तफाबाद 12.43 प्रतिशत मतदान के साथ निर्वाचन क्षेत्रों में सबसे आगे रहा। शुरुआती मतदाताओं में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और केंद्रीय मंत्री एस. जयशंकर शामिल थे। प्रधान न्यायाधीश संजीव खन्ना ने नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में निर्माण भवन स्थित मतदान केंद्र पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह