असद शासन का पतन सीरिया के लोगों के लिए ‘ऐतिहासिक अवसर’ : Joe Biden

By Prabhasakshi News Desk | Dec 09, 2024

वाशिंगटन । अमेरिका के निवर्तमान राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि सीरिया के अपदस्थ राष्ट्रपति बशर अल-असद के शासन का पतन देश के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है क्योंकि असन शासन ने बीते 50 साल में हजारों निर्दोष सीरियाई लोगों के साथ क्रूरता की, उन्हें प्रताड़ित किया और उनकी जान ली। कई वर्षों के हिंसक गृहयुद्ध और बशर अल-असद एवं उनके परिवार के दशकों के नेतृत्व के बाद विद्रोही समूहों के देश पर कब्जा कर लिया जिसके कुछ घंटों बाद बाइडन ने व्हाइट हाउस (अमेरिका के राष्ट्रपति का आधिकारिक कार्यालय एवं आवास) में यह बात कही।

बाइडन ने कहा कि यह जोखिम और अनिश्चितता का भी समय है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में हिज्बुल्ला, ईरान और रूस का असद शासन को समर्थन खत्म हो गया है। वह इस पूरे घटनाक्रम को सीरिया के लोगों के लिए अब एक नए अवसर के रूप में देख रहे हैं। असद को सत्ता से बेदखल करने वाले सीरियाई विपक्ष का नेतृत्व ‘हयात तहरीर अल-शाम’ करता है। अमेरिका ‘हयात तहरीर अल-शाम’ को एक आतंकवादी संगठन मानता है जिसका संबंध अल-कायदा से है। हालांकि, समूह का कहना है कि उसने अल-कायदा से संबंध तोड़ लिए हैं।

प्रमुख खबरें

UP Vidhan Sabha में विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

BJP का बड़ा आरोप: Parliament में INDIA गठबंधन जानबूझकर बाधा डाल रहा, लोकतंत्र का अपमान

FSSAI Bans Dabur Products: डाबर के शहद और घी पर 100% शुद्धता के भ्रामक दावे के कारण बिक्री रोक

सेंट्रल एशिया के खजाने तक पहुंचा भारत, Rare Earth Minerals पर मोदी के जय ने क्या बड़ा गेम कर दिया?