अच्छा नहीं माना जाता है इन 5 चीज़ों का गिरना, जीवन में आ सकती है कोई बड़ी मुसीबत

By प्रिया मिश्रा | Nov 17, 2021

हिंदू धर्म में वास्तुशास्त्र का बहुत महत्व है। वास्तुशास्त्र में जीवन में खुशहली लाने और वास्तुदोष दूर करने तक के कई नियम और कायदे बताए गए हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कई ऐसी चीजें हैं जिनका फर्श पर गिरना शुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र में कहा गया है कि कुछ चीजों का फर्श पर गिरना घर में वास्तु दोष होने का संकेत देता है। आज के इस लेख में हम आपको बताएंगे कि वास्तु की दृष्टि से किन चीजों का फर्श पर गिरना अशुभ माना जाता है-

वास्तुशास्त्र के अनुसार नमक का हाथ से गिरना बहुत अशुभ माना जाता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक नमक का गिरना शुक्र और चंद्रमा से संबंधित नकारात्मक प्रभाव को दर्शाता है। मान्यताओं के अनुसार यदि बार-बार ऐसा हो रहा है तो यह इस बात का संकेत हो सकता है कि घर में कोई वास्तु दोष है।


तेल 

वास्तुशास्त्र के अनुसार तेल का फर्श पर गिरना अशुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक तेल का संबंध शनिदेव से माना जाता है। वास्तुशास्त्र के मुताबिक तेल यदि फर्श पर गिर जाए तो इससे आपके कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं और इससे आपको धन की हानि हो सकती है।


दूध 

अक्सर ऐसा होता है गैस पर चढ़ा हुआ दूध उबलकर गिर जाता है या फिर हमारे हाथ से दूध का गिलास छूटकर गिर जाता है। यदि ऐसा कभी-कभार हो तो कोई बात नहीं। लेकिन अगर आपके साथ अक्सर ऐसा हो रहा है तो यह इस बात का संकेत है कि आपके घर में नकारात्मक शक्तियों का वास है।

इसे भी पढ़ें: पत्नी को रानी की तरह रखते हैं इन 4 राशियों के पुरुष, पूरी करते हैं हर डिमांड

काली मिर्च 

वास्तुशास्त्र के मुताबिक अगर हाथ से काली मिर्च गिर कर बिखर जाए तो इसे शुभ संकेत नहीं माना जाता है। मान्यताओं के मुताबिक ऐसा होने से संबंधों में तनाव बढ़ता है। खासतौर पर पति और पत्नी के बीच मनमुटाव या झगड़ा हो सकता है। यदि आपके साथ ऐसा होता है तो आपको दूसरों के साथ विवाद में नहीं पड़ना चाहिए।

खाने की चीज़ें 

अक्सर ऐसा होता है कि खाना परोसते वक्त हमारे हाथ से कोई खाने की चीज गिर जाती है। कभी-कभार ऐसा होना सामान्य बात है। लेकिन अगर आपके साथ बार-बार ऐसा हो रहा है तो समझ जाना चाहिए कि घर में कोई वास्तु दोष है। अन्न का हाथ से गिरना इस बात का संकेत है कि अन्नपूर्णा देवी आपसे किसी बात से रुष्ट हैं। ऐसे में आपको किचन में अन्नपूर्णा देवी के कोई छोटे तस्वीर लगानी चाहिए।

- प्रिया मिश्रा 

प्रमुख खबरें

विपक्ष का Parliament में चंदा चोरी ड्रामा, Pappu Yadav बने पुजारी, Rahul Gandhi ने पैसे दिए । Video

Cricketer Aditi Choukhande की आत्महत्या, टीम में चयन न होने से परेशान होकर उठाया कदम

Citizenship Act और Dual Citizenship पर केंद्र का रुख साफ, Indian Passport को लेकर सरकार का क्या जवाब आया

Leftover Samosa Hack: अब दोबारा तलने की झंझट खत्म, इस Easy Method से मिनटों में लाएं Samosa Crunch