अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए लगाए जा रहे झूठे आरोप, केसी वेणुगोपाल बोले- संसदीय मंच का दुरुपयोग कर रहे सत्ता पक्ष के सदस्य

By अभिनय आकाश | Dec 12, 2024

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने ट्रेजरी बेंच के सदस्यों की आलोचना करते हुए आरोप लगाया कि वे अडानी मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगाते हैं। केसी वेणुगोपाल ने एएनआई को बताया कि वे अडानी के मुद्दे को भटकाना चाहते हैं। सत्ता पक्ष के सदस्य संसदीय मंच का दुरुपयोग कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी और विपक्ष के खिलाफ अपमानजनक, निराधार आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने यह भी सवाल किया कि भाजपा सांसद एनआई शिकांत दुबे को शून्यकाल में एक ही विषय पर बार-बार बोलने की अनुमति क्यों दी गई।

इसे भी पढ़ें: अडानी से मिलना पाप नहीं है... डीएमके और कांग्रेस पर जमकर बरसे तमिलनाडु बीजेपी प्रमुख अन्नामलाई

राजद सांसद मनोज झा ने केंद्र पर विपक्ष को संसद के अंदर मुद्दे उठाने की अनुमति नहीं देने का आरोप लगाया। मनोज झा ने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष और सत्ता पक्ष दोनों संसद के सुचारू कामकाज में अपनी भूमिका निभाते हैं। लेकिन सत्ता पक्ष हमें संसद के अंदर मुद्दे उठाने की अनुमति नहीं दे रहा है, इसलिए हमें संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर