तेल कीमतों के उच्च स्तर पर होने के मिथ्या प्रचार का प्रयास किया जा रहा है: धर्मेंद्र प्रधान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 10, 2021

नयी दिल्ली। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने बुधवार को राज्यसभा में कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक अंतरराष्ट्रीय मूल्य प्रणाली के तहत नियंत्रित होती हैं और यह मिथ्या अभियान चलाने का प्रयास किया जा रहा है कि ईंधन की कीमतें अब तक के उच्च स्तर पर है। प्रधान ने राज्यसभा मे प्रश्नकाल के दौरान विभिन्न पूरक सवालों के जवाब में कहा, ‘‘पिछले 300 दिनों में करीब 60 दिन कीमतों में वृद्धि हुई (और) करीब 7 दिन पेट्रोल तथा 21 दिन डीजल की कीमतों में हमने कमी की है। करीब 250 दिनों तक हमने कीमतों में वृद्धि या कमी नहीं की है... इसलिए, यह मिथ्या प्रचार है कि यह अब तक के सबसे उच्च स्तर पर है।’’ प्रधान ने कहा कि केंद्र ने उत्पाद शुल्क बढ़ाया है जबकि राज्यों ने मूल्य वर्धित कर (वैट) में वृद्धि की है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कीमतों में कमी भी की है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत एक संकेतक है लेकिन अंतरराष्ट्रीय उत्पाद की कीमत मानक है। प्रधान ने कहा, ‘‘हमारे देश में राज्य सरकारें और केंद्र सरकार अपने कर संग्रह को लेकर सतर्क हैं क्योंकि हर किसी की अपनी कल्याण प्रतिबद्धताएं और विकास संबंधी प्राथमिकताएं हैं, इसके लिए उन्हें इस तरीके से कुछ संसाधनों की आवश्यकता है ... पेट्रोलियम कीमतों से कर संग्रह राज्य सरकारों और केंद्र सरकार के लिए एक परखा हुआ और खासा संग्रह है।’’ 

इसे भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर लगी आग, दिल्ली में 87 रुपये के पार हुआ पेट्रोल

उन्होंने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को क्रमशः जून 2010 और अक्टूबर 2014 में बाजार से जोड़ दिया गया है। तब से, सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने अंतरराष्ट्रीय उत्पाद की कीमतों और बाजार की अन्य स्थितियों के अनुसार पेट्रोल और डीजल के मूल्य निर्धारण पर उचित निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि तेल कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय कीमतों में परिवर्तन और रुपये की विनिमय दर के अनुरूप पेट्रोल और डीजल की कीमतों में केवल वृद्धि ही नहीं की बल्कि कमी भी की है।

प्रमुख खबरें

सोनम Sonam Wangchuk ने उपराज्यपाल प्रशासन पर साधा निशाना, President Murmu से हस्तक्षेप की मांग

Kolkata में अभिषेक बनर्जी के घर पर हमले का आरोप, TMC और BJP कार्यकर्ताओं में झड़प

Siang Project: अरुणाचल में बांध विरोधी प्रदर्शनकारी एक माह बाद जेल से रिहा

Maharashtra ATS ने Dombivli से दबोचा 10 लाख का इनामी नक्सली Sanjay Yadav