Ujjain Famous Mandir: उज्जैन के इन पांच मंदिरों की दूर-दूर तक फैली ख्याति, दर्शन करने से खुल जाते हैं भाग्य

By अनन्या मिश्रा | May 13, 2024

भारत देश में कई ऐसे फेमस और प्राचीन मंदिर हैं, जो बेहद चमत्कारी माने जाते हैं। इस मंदिरों में न सिर्फ रहस्यों का अंबार है, बल्कि माना जाता है कि मंदिर में दिव्य शक्तियों का संचार होता है। ऐसे में जो भी व्यक्ति अपनी मनोकामना के साथ मंदिर में प्रवेश करता है, उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उज्जैन के पांच दिव्य मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं। इन मंदिरों के बारे में कहा जाता है कि यहां पर जाने भर के भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में...

आपको बता दें कि शिप्रा नदी के पास देवी हरसिद्धि मंदिर है। इस मंदिर को 51 शक्तिपीठों में से एक माना जाता है। इस मंदिर में भगवान शंकर मां गौरा के साथ विराजमान हैं। इस मंदिर में माता सती की कोहनी की पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं मंदिर में महालक्ष्मी और महासरस्वती भी स्थापित हैं। मान्यता के मुताबिक इस मंदिर के दर्शन करने से व्यक्ति को जीवन में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती है।

इसे भी पढ़ें: Laddu Gopal Puja: लड्डू गोपाल को भूलकर भी न अर्पित करें ऐसी तुलसी, वरना नहीं मिलेगा पूजा का पूरा फल

काल भैरव मंदिर

काल भैरव को भगवान शिव शंकर का रौद्र रूप माना जाता है। मुख्य रूप से तांत्रिक भगवान काल भैरव की पूजा-अर्चना करते हैं। लेकिन गृहस्थ जीवन जीने वाले लोग भी काल भैरव की सात्विक पूजा कर सकते हैं। जो भी व्यक्ति काल भैरव के मंदिर जाकर उनके दर्शन कर पूजा-अर्चना करता है, उसकी नकारात्मकता या बुरी शक्तियां दूर हो जाती हैं और नजर दोष भी उतर जाती है।

चौबीस खंभा माता मंदिर

उज्जैन में स्थित चौबीस खंभा माता मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। इस मंदिर यह नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि मंदिर में चौबीस खंभे बने हुए हैं। बताया जाता है कि इस चौबीस खंभों की परिक्रमा करने के बाद यदि व्यक्ति माता रानी से कोई मनोकामना मागंता है, तो उसकी हर मन्नत पूरी होती है। वहीं यदि आपका कोई काम बिगड़ा हो या काम बन नहीं रहा हो, तो वह भी पूरा हो जाता है।

मंगलनाथ मंदिर

उज्जैन के मंगलनाथ मंदिर भी काफी ज्यादा लोकप्रिय है। इस मंदिर का उल्लेख मत्स्य पुराण में मिलता है। बताया जाता है कि वर्तमान समय में यह मंदिर उसी स्थान पर है, जहां पर मंगल ग्रह का जन्म हुआ था। इस मंदिर के दर्शन मात्र से मंगल दोष दूर हो जाता है। वहीं मंदिर के दर्शन से कुंडली में मंगल ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं। 

महाकालेश्वर मंदिर

उज्जैन में स्थित महाकालेश्वर मंदिर 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक है। इस मंदिर का उल्लेख पुराणों, महाभारत और कालिदास जी की रचनाओं में भी मिलता है। महाकालेश्वर मंदिर को लेकर ऐसी मान्यता है कि यदि दूर से भी किसी व्यक्ति को इस मंदिर के दर्शन हो जाएं और व्यक्ति मनोकामना मांगे, तो महादेव उस जातक की इच्छा जरूर पूरी करते हैं।

प्रमुख खबरें

एशियाई पैरा खेलों में Swati Choudhary ने रचा इतिहास, तीरंदाजी में जीता रजत पदक

Indian Air Force ने ऑटोनॉमस सिस्टम के लिए इंडस्ट्री के सामने रखीं तकनीकी जरूरतें

Andhra Pradesh के 7 जिलों की 19 नगरपालिकाओं में चुनाव रुके, अन्य निकायों में मतदान तय समय पर

Raihan Vadra की प्रदर्शनी से हटाई गईं 70 से ज्यादा तस्वीरें, Bikaner House में हुआ विवाद