पारिवार अदालत ने धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बीच तलाक को मंजूरी दी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 28, 2024

तमिलनाडु कीएक पारिवार अदालत ने बुधवार को अभिनेता धनुष और ऐश्वर्या रजनीकांत के बीच तलाक को मंजूरी दे दी। फिल्म निर्देशक कस्तूरीराजा के बेटे धनुष और सुपरस्टार रजनीकांत की बेटी ऐश्वर्या ने 18 नवंबर 2004 को अपने दोनों परिवारों के आशीर्वाद से विवाह किया। इस दंपती के दो बेटे हैं।

शादी के 18 साल बाद नवंबर 2022 में उन्होंने औपचारिक रूप से एक-दूसरे से अलग रहने की घोषणा की। उसके बाद वे कानूनी रूप से एक-दूसरे से अलग होने के लिए परिवार अदालत गये और परस्पर सहमति से तलाक का आवेदन दिया।

इस साल 21 नवंबर को वे पारिवार अदालत की न्यायाधीश सुभादेवी के सामने पेश हुए, जिन्होंने बंद कमरे में सुनवाई की। हालांकि, वे अलग होने पर अड़े रहे। इसके बाद न्यायाधीश ने बुधवार को उनके बीच तलाक को मंजूरी दे दी।

All the updates here:

प्रमुख खबरें

T20 World Cup 2026 के फाइनल में पहुंचा न्यूजीलैंड, चोकर्स का टैग नहीं हटा पाई साउथ अफ्रीका

Rajya Sabha के लिए कल नामांकन करेंगे Nitish Kumar, अमित शाह भी रहेंगे मौजूद, निशांत जदयू में होंगे शामिल

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2026 में ‘भारत पवेलियन’ का किया उद्घाटन

Iran कर रहा ताबड़तोड़ हमला! अब तुर्की की ओर दाग दी बैलिस्टिक मिसाइल, NATO ने हवा में कर दिया तबाह