जमीन अतिक्रमण के आरोपों पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया, संपत्ति 300 वर्षों से परिवार के पास

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2020

ग्वालियर। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राज्यसभा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कांग्रेस जिन जमीनों पर अवैध कब्जे करने का उन पर आरोप लगा रही है, वे उनके परिवार के पास 300 वर्षों से हैं। उन्होंने कहा, ‘‘अब मेरी पैदाइश राजपरिवार में हुई तो इस गलती को मैं स्वीकार सकता हूं, लेकिन वो लोग इसका जबाव दें, जो नए महाराजा बन गए हैं।’’ मध्य प्रदेश में विधानसभा की 28 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिये तीन नवंबर को मतदान होना है इनमें से अधिकांश सीटें ग्वालियर और चंबल संभाग में हैं।

उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस की नहीं, बल्कि जनता के विकास व उज्ज्वल भविष्य की चिंता करते हैं और इसी एकमात्र लक्ष्य को लेकर राजनीति में हैं। सिंधिया ने कहा, ‘‘इन पांच महीनों के दौरान मैंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ मिलकर कोशिश की है कि हर विधानसभा क्षेत्र में एक विकास कार्य जरूर हो। कांग्रेस के 15 महीने का कुशासन और पांच महीने में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शासन सभी ने देखा है।’’ 

इसे भी पढ़ें: मध्य प्रदेश कांग्रेस ने की प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी 

उन्होंने कहा कि वे विकास के लिए जाति या पंथ देखकर काम नहीं करते, क्योंकि उनके लिए मतदाता और जनता भगवान हैं और हर तरीके से विकास उन तक पहुंचना चाहिए। उल्लेखनीय है कि सिंधिया के कांग्रेस छोड़ने के बाद कांग्रेस नेता आरोप लगाते आ रहे हैं कि सिंधिया ने अवैध तरीके से ग्वालियर सहित कई शहरों में जमीनों पर कब्जा किया है। ग्वालियर में भी कांग्रेस लगातार इस प्रकार के आरोप लगा रही है।

प्रमुख खबरें

MP High Court ने रद्द किया 27 प्रतिशत OBC Reservation, 14 फीसदी कोटा फिर बहाल

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग: Abhijeet Deepke ने दिल्ली जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया

MP Deputy CM Jagdish Devda ने OSD को पद से हटाया, शराब ठेके में रिश्वत के आरोपों पर जांच का आदेश

Kerala cabinet: बुजुर्गों की देखभाल को कानूनी गारंटी देने वाले विधेयक को मिली मंजूरी