'अखिलेश संग वोट मांग रहा था अहमदाबाद ब्लास्ट के एक दोषी का परिवार', योगी बोले- सपा का हाथ, आतंकियों के साथ

By अनुराग गुप्ता | Feb 19, 2022

पीलीभीत। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत तेज हो गई है। इसी बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को पीलीभीत में समाजवादी पार्टी (सपा) पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों में किसान आत्महत्या करता था, गरीब भूख से मरता था, जंगल राज की स्थिति थी, अपराधी सत्ता पर हावी था और क़ानून का संचालन हिस्ट्रीशीटर करते थे। 2017 से पहले चारों तरफ़ अराजतकता का माहौल था। 

इसी बीच मुख्यमंत्री योगी ने अहमबाद ब्लास्ट केस का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अहमदाबाद ब्लास्ट मामले में अदालत ने 38 आरोपियों को दोषी पाया और उन्हें फांसी की सज़ा सुनाई। इसमें से एक आतंकवादी का परिवार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ वोट मांगते हुए देखा गया है। नई हवा है, वही सपा है। यह एक बार फिर से साबित हुआ है कि सपा का हाथ आतंकवादियों के साथ है। 

इसे भी पढ़ें: यूपी के गोसाईगंज में सपा प्रत्याशी अभय सिंह के काफिले पर हमला, जमकर हुई पत्थरबाजी और फायरिंग 

उन्होंने कहा कि सपा सरकार ने दिव्यांग जन, विधवा महिलाओं के पेंशन रोक दिए थे लेकिन हमारी सरकार एक करोड़ दिग्वांगजन, विधवा महिला और बुजुर्गों को 12 हजार रुपए सलाना पेंशन देने का कार्य कर रही है। इसके अलावा 43 लाख गरीबों को हमने आवास उपलब्ध कराया है। लेकिन सपा सरकार में 18,000 गरीबों को भी मकान नहीं मिल पाए थे।

प्रमुख खबरें

राजस्थान Panchayat Election में दोपहर एक बजे तक 46.15 प्रतिशत वोटिंग दर्ज

Mayawati का दावा: UP में केवल BSP सरकार ही दे सकती है गरीबों और वंचितों को न्याय

गोकुल डेयरी पर कब्जे के प्रयास का आरोप, Satej Patil ने 9 नवंबर को विरोध मार्च की घोषणा की

Dhanteras पर Yam Deepam समेत 13 दीपक जलाने की परंपरा और इन्हें रखने के सही स्थान