परिजनों ने किया रिश्ते का विरोध, नाबालिक लड़की ने खुदकुशी कर दी जान

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 29, 2025

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में ममेरे भाई से प्रेम संबंध का परिजनों द्वारा विरोध किये जाने पर 16 वर्षीय लड़की ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि परिवार ने इस संबंध का कड़ा विरोध किया और उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मानी। एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार दोपहर लड़की ने कथित रूप से अपने घर पर फांसी लगाकर जान दे दी।

उन्होंने बताया कि परिजन उसे तत्काल पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है।

प्रमुख खबरें

Russin Oil ज्यादा तेल खरीदने लगा China, India की खरीद पर असर पड़ते देख Modi ने तुरंत निकाला नया रास्ता, Ship to Ship Transfer के जरिये करवा दिया खेल

ट्रंप ने ईरान के साथ टकराव के जल्द खत्म होने का अनुमान लगाया, कहा - हालात बहुत अच्छे से आगे बढ़ रहे हैं

Delhi High Court ने सरकार को DMC में महिला आरक्षण पर शीघ्र विचार करने को कहा

PM की आर्थिक सलाहकार परिषद के सदस्य Nilesh Shah बोले, मजबूत रहेगी India की Growth