फेमस ब्रिटिश कॉमेडियन एडी लार्ज का कोरोना से निधन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 03, 2020

लंदन। कोरोना वायरस संक्रमण से ब्रिटेन के मशहूर हास्य कलाकार एडी लार्ज (78) की मौत हो गई।लार्ज के बेटे रियान मैक्गिन्स ने फेसबुक पर यह जानकारी साझा की। मैक्गिन्स ने कहा कि उनके पिता हृदय रोग से पीड़ित थे और अस्पताल में वह संक्रमण की चपेट में आए। फेसबुक पोस्ट में उनके बेटे ने लिखा, बड़े दुख के साथ मैं और मां आपको यह सूचित कर रहे हैं कि आज सुबह मेरे पिता का निधन हो गया। उन्हें हृदयाघातहुआ था और दुर्भाग्य से अस्पताल में वह कोरोना वायरस संक्रमण की चपेट में भी आ गए। मैक्गिन्स ने कहा ‘‘ पापा ने लंबे समय तक बहादुरी से लड़ाई लड़ी।

इस खतरनाक बीमारी की वजह से हम उन्हें देखने अस्पताल नहीं जा सके थे लेकिन पूरा परिवार रोजाना उनसे बात करता था।’’ जेसन मैनफोर्ड समेत मनोरंजन की दुनिया की कई हस्तियों ने लार्ज को श्रद्धांजलि दी। ग्लासगो में जन्मे लार्ज का वास्तविक नाम एडवर्ड मैक्कगिनीज था। उन्हें ‘ अपर्च्यूनिटी नोक्स’ और ‘ द लिट्ल एंड लार्ज टेली’ से लोकप्रियता हासिल हुई थी।

प्रमुख खबरें

F&O Trading में घाटे का डर: SEBI के कड़े नियमों के बाद भी निवेशकों को औसतन ₹1.16 Lakh का भारी Loss

Data Privacy के साथ Meta का नया धमाका, Muse Glimmer AI Model अब सीधे आपके PC पर होगा डाउनलोड और कंट्रोल

ट्रंप मीडिया को $238 Million का भारी घाटा, Bitcoin और Crypto बाजार में गिरावट ने बढ़ाई Donald Trump की टेंशन

Banking Sector में UPI जैसा बदलाव लाएगा AI, कर्ज देने के पुराने तरीके बदलेंगे RBI Governor Sanjay Malhotra