मशहूर गायक श्रेया घोषाल बनीं मां, बेटे को दिया जन्म

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 22, 2021

मुंबई। मशहूर गायक श्रेया घोषाल और उनके पति शिलादित्य मुखोपाध्याय के घर एक नन्हा मेहमान आया है। श्रेया ने शनिवार को एक बालक को जन्म दिया। श्रेया ने टि्वटर पर बच्चे के जन्म के बारे में जानकारी दी। मार्च में ही श्रेया ने खुद के गर्भवती होने की जानकारी दी थी। मां बनने की खुशी पर श्रेया ने कहा, ईश्वर ने आज दोपहर बाद एक बालक के रूप में हमें अमूल्य आशीर्वाद दिया है। इससे पहले ऐसी भावनाएं हमने कभी महसूस नहीं कीं। शिलादित्य और मैं अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। मशहूर गायक ने एक वक्तव्य में कहा, हमारे नन्हें मेहमान को अनगिनत आशीर्वाद देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद। श्रेया (आयु 36 वर्ष) ने करीब एक दशक के रिलेशनशिप के बाद 2015 में 37 साल के शिलादित्य मुखोपाध्याय के साथ शादी कर ली थी। श्रेया ने 2019 में आई फिल्म कलंक के घर मोरे परदेसिया जैसे हिट गानों के अलावा धड़क (2018) और बाजीराव मस्तानी (2015) जैसी कई फिल्मों के गानों को अपनी आवाज दी है। श्रेया ने 2002 में आई फिल्म देवदास के गाने बैरी पिया से अपने फिल्म जीवन प्रारंभ किया था।

प्रमुख खबरें

14 साल के वैभव सूर्यवंशी बने राष्ट्रीय प्रेरणा, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिया बाल पुरस्कार

भारत के माहौल को जानबूझकर दूषित किया जा रहा है : क्रिसमस घटनाओं पर अभिषेक बनर्जी का केंद्र पर सीधा हमला

तिरुवनंतपुरम में ढहा वाम गढ़, भाजपा का पहला मेयर; केरल में बड़ा सियासी मोड़

Winter Skin Care: बिना मेकअप के पाएं ग्लोइंग स्किन, स्किनिमलिज्म से सर्दियों में निखारें त्वचा