टीवी की जानी-मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख कर रही हैं इस बॉलीवुड स्टार को डेट?

By रेनू तिवारी | Mar 26, 2020

एक फिल्म आयी थी 2016 में जिसका नाम था सनम तेरी कसम, ये फिल्म ज्यादा बड़े बजट की नहीं थी लेकिन लोगों को खूब पसंद आयी थी। फिल्म में एक प्यारी से लव स्टोरी को दिखाया गया था। इस फिल्म के लीड रोल में नये एक्टर हर्षवर्धन राणे थे। फिल्म में उनकी पर्सनेल्टी को लोगों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म के बाद हर्षवर्धन राणे काफी कम फिल्मों में नजर आये। लंबे समय बाद राणे एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा में आने का कारण कोई फिल्म नहीं बल्कि उनका अफेयर हैं। 

 

इसे भी पढ़ें: फिल्मों की शूटिंग बंद होने से मुश्किल में डेली वर्कर्स, भूूखे पेट सोने को मजबूर हुए

टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस संजीदा शेख और हर्षवर्धन राणे के लव अफेयर की चर्चा गलियारों में काफी समय से है। हाल ही में संजीदा और उनके पति आमिर अली के बीच तकरार की खबरें मीडिया में आयी थी। कहा जा रहा हैं दोनों ऑफिशियली एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। इसी बीच संजीदा और राणे के अफेयर की खबरें भी सामने आ गई हैं। आमिर और संजीदा की जोड़ी इंडस्ट्री में काफी चर्चित थी लोग दोनों को साथ देखना काफी पसंद करते थे।

 

इसे भी पढ़ें: ऋषि कपूर का गुस्सा सीमा के पार, कहा- देश का मजाक उड़ाया तो कर दूंगा हमेशा के लिए डिलीट

एक्ट्रेस संजीदा से इस बारे में बात कई गई तो उन्होंने कहा- हर्षवर्धन ग्रेट को-स्टार हैं और अच्छे दोस्त हैं। संजीदा ने हर्षवर्धन संग अपने रिश्ते को सिर्फ दोस्ती का नाम दिया है। इन दोनों के अफेयर की खबरें तब चर्चा में आयी जब संजीना ने अपने सोशल मीडिया की स्टोरी में राणे का नाम लिखा।

प्रमुख खबरें

Strait of Hormuz पर ईरान की घेराबंदी, US-UK समेत 22 देशों ने जारी किया कड़ा संयुक्त बयान

F-35 के बाद अब इजरायल के फाइटर जेट को भी किया ढेर, ईरान का चौंकाने वाला दावा

Kerala CM Pinarayi Vijayan का Rahul Gandhi पर बड़ा हमला, बताया BJP की B-Team

पश्चिमी उत्तर प्रदेश को लेकर रविवार के दिन होने जा रहा बड़ा खेल, नीतीश कुमार से जुड़े हैं इसके तार!