Summer Alert: पुराना पंखा देगा AC को टक्कर, ये Viral जुगाड़ बचाएगा गर्मी और बिजली बिल से

By दिव्यांशी भदौरिया | Apr 21, 2026

भीषण गर्मी की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे तापमान बढ़ने लगा है। चिलचिलाती धूप और बढ़ता तापमान से हम सभी का जीना बुरा हाल हो चुका है। अब तो घर के पंखे भी गर्म हवा देने लगे हैं। गर्म हवा के कारण बेचैनी से बढ़ने लगती है। इससे छुटकारा पाने के लिए लोग अपने घर में एसी और कूलर लगवाते हैं, लेकिन हर किसी के लिए एसी खरीदना या उसका भारी बिजली बिल भरना मुमकिन नहीं होता है। 

बोतल वाला जुगाड़ लगाएं

इसके लिए आपको 2-3 प्लास्टिक की बोतलें लें और उन्हें पानी से भर लें। पानी में थोड़ा नमक मिला लें, क्योंकि इससे बर्फ देर से पिघलेगी। अब इन बोतलों को फ्रीजर में रखकर पूरी जमा लें। जब बर्फ जम जाए, तो इन बोतलों को स्टैंड वाले पंखे के सामने रखें। पंखे की हवा जब बोतल पर पड़ेगी तो हवा का तापमान काफी कम हो जाता है। यह बिल्कुल वैसे ही काम करता है जैसे कूलर में पानी और बर्फ हवा को ठंडा करते हैं।

पुराने पतले कंबल का करें इस्तेमाल

अगर आपके घर में सबसे पुराने पतले कंबल है, जिसका आप यूज नहीं करती है, तो आप इसका इस्तेमाल स्टैंड वाले पंखे से आने वाली हवा को ठंडा करने के लिए कर सकते हैं। इसे तरीके से करें इस्तेमाल-

- सबसे पहले कंबल को गीला कर लें

- इसके बाद कंबल को पंखे के पीछे टांग दें।

- ऐसा करने से पंखे से ठंडी हवा निकालकर आएगी। 

प्रमुख खबरें

Yamuna Expressway बस हादसे पर Allahabad High Court सख्त, यूपी सरकार से मांगा जवाब

Guwahati के होमस्टे में छात्रा की संदिग्ध मौत, पुलिस ने साथी आशिक अली को दबोचा

Election Commission के स्पष्टीकरण से NDA सहयोगियों की चिंता दूर, चिराग और नायडू ने किया समर्थन

Rajasthan में Congress MLA Chetan Patel पर FIR दर्ज, Tika Ram Jully ने BJP सरकार को घेरा