Prithviraj Sukumaran के जन्मदिन पर फैंस को मिली स्पेशल ट्रीट, Salaar से रिलीज हुआ अभिनेता का एक्सक्लूसिव पोस्टर

By एकता | Oct 16, 2022

प्रशान्त नील के डायरेक्शन में बन रही फिल्म 'सालार' का लोग बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इसमें साउथ के बाहुबली प्रभास मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। प्रभास के अलावा फिल्म में श्रुति हासन और मलयालम स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। सालार में पृथ्वीराज सुकुमारन के होने की अटकलें लगाई जा रही थी, लेकिन निर्माताओं द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की गयी थी। अब, आखिरकार, अभिनेता के 40वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म में उनके होने की पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही सालार से उनका एक्सक्लूसिव लुक भी जारी कर दिया गया है, जिसे देखकर उनके फैंस की ख़ुशी का ठिकाना नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Sajid Khan पर Rani Chatterjee ने लगाया हैरेसमेंट का आरोप, इंटरव्यू में किए कई चौकाने वाले खुलासे

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

'सालार' तेलुगु भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे प्रशांत नील द्वारा लिखा और निर्देशित किया गया है। बता दें, प्रशांत नील ने कन्नड़ भाषा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म केजीएफ के दोनों भागों का निर्देशन किया है। यही वजह है कि लोग सालार को लेकर इतने उत्सुक हैं। फिल्म 28 सितंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ये एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

प्रमुख खबरें

INDIA Bloc की बैठक में शामिल नहीं हुआ Shiv Sena UBT, जानें क्या है पूरा मामला

TCS और Wipro समेत IT कंपनियों पर अमेरिकी Green Card रोक का भारत ने किया विरोध

J&K के Kishtwar में PDP Leader Abdul Kabir गिरफ्तार, Burhan Wani को शहीद बता कर खड़ा किया था विवाद

तुमको भी ठोंकेगे, अंसारुल्लाह ने अब सऊदी के यारों को खुल्ला धमकाया