शक्तिमान 2 के लिए टाइगर श्रॉफ का नाम फैंस ने किया फाइनल! जानिए मुकेश खन्ना ने क्या कहा?

By रेनू तिवारी | Apr 08, 2020

दूरदर्शन पर लॉकडाउन होने के बाद रामायण, महाभारत सहित कई सारे पुराने शो रिपीट टेलीकास्ट किया जा रहा है ताकि लोगों का घर पर मनोरंजन होता रहे। दूरदर्शन पर शाक्तिमान को भी रिपीट टेलीकास्ट किया गया है। ये शो एक जामाने का सुपरहिट शो हुआ करता था बच्चे तो बच्चे बड़ो का भी शक्तिमान फेवरेट हुआ करता था।

 

इसे भी पढ़ें: गरीब के लिरिक्स को चुराकर बादशाह ने कमाए करोड़ों, विवाद के बाद असली लेखक को दिए इतने लाख

दूरदर्शन पर शक्तिमान की भी टीआरपी आच्छी है। लोगों की रामायण और शक्तिमान जैसे शो में बढ़ती रूचि को देख सिनेमा में भी इस शो के दूसरे पार्ट को बनाने की इच्छा जाहिर की जा रही है। हाल ही में खबर आयी थी कि टेलीविजन पर शक्तिनाम 2 लाने की तैयारी की जा रही है। इस विषय पर शक्तिमान के लीड एक्टर मुकेश खन्ना ने पूछा गया किस आप किसे अपने रोल के लिए सही मानते हैं। इस बात पर उन्होंने ये सवाल अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर साझा किया। इस पर कई लोगों ने जवाब में बागी फिल्म के एक्टर टाइगर श्रॉफ भी सुझाया। 

 

इसे भी पढ़ें: दूरदर्शन पर रामायण प्रसारण को लेकर उठे सवाल, जानें किस बात को लेकर खड़ा हो गया बवाल

इस विषय पर मुकेश खन्ना ने टाइगर श्रॉफ  को शक्तिमान के रोल के लेकर अपनी राय दी और कहा कि टाइगर का चेहरा स्प्रिचुअल फील नहीं देता है। जिसकी वजह से वह शक्तिमान के किरदार को गंभीरता नहीं दे पाएंगे। मुकेश खन्ना ने कहा- एक्शन की वजह से शक्तिमान फेमस नहीं हुआ था। ये सुपरपावर्स, मैसेज और जिंदगी की वैल्यू को लेकर नोटिस किया गया था।

जब मुकेश खन्ना से उनकी राय पूछी गयी कि वह किसे शक्ति मान के रोल के लिए फिट मानते है तो उन्होंने कहा कि फिलहाल मुझे अभी एसा कोई नहीं लगता जो शक्तिमान के रोल के लिए फिट हो।

प्रमुख खबरें

AIMIM और आजाद समाज पार्टी ने बनाया मोर्चा, Chandrashekhar Azad होंगे CM उम्मीदवार

DU Executive Council ने विरोध के बीच पास की 2025-26 की वार्षिक रिपोर्ट, HEFA कर्ज पर उठे सवाल

PM Narendra Modi बोले आजादी के बाद पहली बार Agriculture Growth चार फीसदी पार पहुंची

अरुणाचल में Nyishi समुदाय ने वापस ली आर्थिक नाकेबंदी, सरकार ने दिया कार्रवाई का भरोसा